अंबिकापुर

Super Swachchh league award: स्वच्छ सर्वेक्षण में देशभर में अंबिकापुर प्रथम, मिला सुपर स्वच्छ लीग अवॉर्ड, 5 स्टार शहर का दर्जा भी

Super Swachchh league award: 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाले शहरों में सुपर स्वच्छ लीग में अंबिकापुर नगर निगम रहा प्रथम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन नई दिल्ली में किया सम्मानित
3 min read
Super swachchh league award
Ambikapur got Super swachchh league award (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। नगर निगम अंबिकापुर को स्वच्छता के क्षेत्र में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत 50 हजार से 3 लाख की जनसंख्या वर्ग में अम्बिकापुर को ‘सुपर स्वच्छ लीग’ (Super Swachchh league award) में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर गुरुवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबिकापुर नगर निगम को सम्मानित किया। अंबिकापुर की ओर से केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, महापौर मंजूषा भगत एवं नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने संयुक्त रूप से पुरस्कार ग्रहण किया।

सम्मान समारोह (Super Swachchh league award) में सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, एमआईसी सदस्य श्वेता गुप्ता, कार्यपालन अभियंता संतोष रवि, एसबीएम नोडल अधिकारी रितेश सैनी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अवधेश पांडेय, सहायक अभियंता दुष्यंत बजाज एवं प्रशांत खुल्लर के अलावा स्वच्छता अभियान से जुड़ी स्वच्छता दीदी शशिकला सिन्हा एवं ज्ञानलता कुजूर भी उपस्थित थे।

Super Swachchh league award: क्या है सुपर स्वच्छ लीग?

‘सुपर स्वच्छ लीग’ (Super Swachchh league award) भारत सरकार द्वारा उन शहरों के लिए आरंभ की गई एक विशेष लीग है, जो पिछले वर्षों में स्वच्छ सर्वेक्षण में निरंतर असाधारण प्रदर्शन करते आए हैं। यह लीग स्वच्छता मानकों, जनभागीदारी, कचरा प्रबंधन, और सतत सफाई व्यवस्था में श्रेष्ठता प्राप्त शहरों को मान्यता प्रदान करती है।

लगातार 5-स्टार और टॉप पर बना अंबिकापुर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में अतिरिक्त मानदंडों के आधार पर अंबिकापुर नगर निगम का मूल्यांकन किया गया। इस मूल्यांकन में अंबिकापुर ने अपनी श्रेणी में शीर्ष स्थान (Super Swachchh league award) हासिल किया है। साथ ही अंबिकापुर नगर को ‘गार्बेज फ्री सिटी’ अभियान के अंतर्गत पुन: 5-स्टार रेटिंग भी प्राप्त हुई है, जो स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर उच्च प्रदर्शन का प्रमाण है।

गौरतलब है कि सुपर स्वच्छ लीग (Super Swachchh league award) में शहरों की रैंकिंग नहीं की जाती, बल्कि प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाता है। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में इस विशेष लीग में बने रहने के लिए नगर निकायों को कम से कम 85 प्रतिशत स्कोर हासिल करना होता है और शीर्ष 20 शहरों में स्थान बनाए रखना आवश्यक है।

सीएम बोले- गर्व की बात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अंबिकापुर की यह सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह पुरस्कार (Super Swachchh league award) आम नागरिकों की सहभागिता और स्वच्छता कर्मियों की मेहनत का परिणाम है। वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री ने भी नगर निगम की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के अन्य नगर निकायों को भी प्रेरणा देगी।

Photo session after got award (Photo- Patrika)

महापौर व कलेक्टर ने कही ये बातें

महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि अंबिकापुर की जनता, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और स्वच्छता टीम की सतत मेहनत का ही परिणाम है कि आज हमारा शहर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित (Super Swachchh league award) हुआ है। यह हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है।

वहीं कलेक्टर विलास भोसकर ने नगर निगम अम्बिकापुर को "सुपर स्वच्छ लीग" में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान नगर निगम की टीम, स्वच्छता दीदियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

निगम कमिश्नर बोले- अंबिकापुर बना नवाचार का प्रेरणास्रोत

नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने कहा कि अम्बिकापुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Super Swachchh league award) की आधुनिक व्यवस्था, प्लास्टिक प्रतिबंध, स्वच्छता जागरूकता और पर्यावरणीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

अम्बिकापुर की यह राष्ट्रीय उपलब्धि अब छत्तीसगढ़ के अन्य नगर निकायों के लिए एक मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देशभर के शहरों के लिए स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता और नवाचार का प्रेरणास्रोत बन चुकी है।

Updated on:
17 Jul 2025 06:48 pm
Published on:
17 Jul 2025 06:48 pm
Also Read
View All
Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख

Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई

Snake Bite: मासूम बेटी रोते-रोते हाथ को दे रही थी झटका, पिता ने देखा तो पंजा पड़ा था काला, डॉक्टर बोले- करैत सांप ने डसा, हुई मौत

Gold Fraud: सस्ता सोना दिलाने के नाम पर अंबिकापुर के सब्जी कारोबारी से 25 लाख की ठगी, तरह-तरह की गढ़ता था कहानी