अंबिकापुर

10वीं में सरगुजा से 3 विद्यार्थियों ने बनाया मेरिट में स्थान, 12वीं में कोरिया की संध्या ने बचाई लाज

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किए 10वीं व 12वीं बोर्ड के रिजल्ट, पिछले 2 साल से सरगुजा में एक भी नहीं मिले थे मेरीटोरियस
2 min read
Result
See results

अंबिकापुर. माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ द्वारा इस वर्ष 10वीं व 12वीं बोर्ड के रिजल्ट बुधवार को घोषित किए गए। इस बार सरगुजा संभाग के लिए 10वीं का परिणाम सुखद रहा। इसमें 2 छात्रों व एक छात्रा ने टॉप 10 में जगह बनाई। जबकि 12वीं में कोरिया जिले की छात्रा ने टॉप टेन में जगह बनाकर संभाग की लाज रखी।

सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल अंबिकापुर के रोशन तिवारी पिता अरविंद तिवारी ने 97.17 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने 600 में से 583 अंक हासिल किए।


10वीं में ही सरगुजा जिले के ग्राम परसा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के नंदलाल पिता बिरझू राम ने टॉपर्स की लिस्ट में 9वां स्थान हासिल किया। उन्हें 600 में से 579 अंक मिले। उनका परीक्षा परिणाम 96.50 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बतौली की स्वाती गुप्ता पिता अजीत गुप्ता ने मेरिट में संयुक्त रूप से 10वां स्थान हासिल किया।

उन्होंने 600 में 578 अंक प्राप्त कर 96.33 प्रतिशत अंक अर्जित किए। तीनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से सरगुजा का नाम रौशन हुआ है। तीनों विद्यार्थियों के घर में खुशी का माहौल है और उनके घर पहुंचकर तथा मोबाइल पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।


12वीं में संध्या सिंह 10वें स्थान पर
12वीं बोर्ड परीक्षा में कोरिया जिले की सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा संध्या सिंह पिता अनिल सिंह ने मेरिट लिस्ट में संयुक्त रूप से 10वां स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में से कुल 480 अंक अर्जित किए। उन्होंने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। संध्या के घर भी बधाई देने वाले पहुंच रहे हैं।


सरगुजा में पिछले 2 साल से नहीं था कोई मेरीटोरियस
पिछले 2 वर्षों से सरगुजा जिले में 10वीं व 12वीं की परीक्षा में कोई भी विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में जगह नहीं बना पाया था। इससे शिक्षा विभाग की काफी किरकिरी भी हुई थी। इस बार 10वीं में 3 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में जगह बनाकर सरगुजा का सिर ऊंचा किया है। वर्ष 2017 में 10वीं की परीक्षा परिणाम 55.08 प्रतिशत जबकि 12वीं का परीक्षा परिणाम 67.79 प्रतिशत रहा था।

Published on:
09 May 2018 12:25 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video