24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Agra / जानिए क्या ख्वाहिश है इन टॉपर्स की, कौन हैं इनके प्रेरणास्रोत

जानिए क्या ख्वाहिश है इन टॉपर्स की, कौन हैं इनके प्रेरणास्रोत

आगरा में यूपी बोर्ड के स्टूडेंटस का जलवा, इंटरमीडिएट में दीपिका वर्मा ने पाए हैं 90 प्रतिशत अंक,
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 29 Apr 2018, 5:23 PM IST

agra

dipika

आगरा। लड़कियां हर बार लड़कों को पछाड़ रही हैं। इस बार थोड़ा सा अलग हुआ है। टॉपर्स की सूची में भले ही लड़कों का नाम हो। लेकिन, लड़कियों ने उन्हें कड़ी टक्कर दी है। आगरा में क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया। तो खेरागढ़ कस्बे के अनुज कुमार ने हाईस्कूल की परीक्षा में जिला टॉप किया। अपने बच्चों की इस कामयाबी पर अभिभावकों को नाज है तो ये बच्चे और भी बहुत कुछ करने का माद्दा रखते हैं। पत्रिका टीम से बातचीत में इन टॉपर्स ने साझा की अपनी भविष्य की योजनाएं।

इंजीनियर बनने की तम्मना
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जिस बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। परिणाम भी लगभग वैसे ही आए। लोहामंडी निवासी बिजनेसमैन सुनील वर्मा की बड़ी पुत्री दीपिका वर्मा क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा को पीसीएम स्ट्रीम के साथ उन्होंने 90 प्रतिशत अंकों से पास किया। उनकी इस कामयाबी पर पिता और परिवार में खुशी का माहौल है। दीपिका वर्मा से जब बात की गई और उनसे पूछा कि वे अपना आदर्श किसे मानती है तो उन्होंने बताया कि स्वामी विवेका नंद को वे आदर्श मानती है। भविष्य की योजनाओं की जानकारी बताते हुए दीपिका ने कहा कि उनका सपा इंजीनियर बनने का है। केमिकल इंजीनियरिंग करना उनकी चाहत है। परिवार में एक छोटी बहन भी उनके कदमों पर चल रही है। दीपिका ने बताया कि पांच से छह घंटे का समय वो पढ़ाई में देती थी। परिवारवालों ने कभी पढ़ाई के लिए उनपर दवाब नहीं डाला। कोचिंग की मदद से उन्होंने 12वीं का इंतिहान पास किया।


इसी उम्र से इंजीनियर बनने का सपना
आगरा के खेरागढ़ कस्बा के पूरनचंद रमेशचंद इण्टर कॉलेज के दसवीं के छात्र अमन कुमार दुबे ने परीक्षा में 92.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद टॉप किया। उनकी कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है। अमन का सपना है कि वो इंजीनियर बने। इस सपने को पूरा होने के लिए उसके पिता मदन कुमार भी उसका पूरा सहयोग करते हैं।