अंबिकापुर

Surguja Collector: नदी पार करते हुए 2 किमी पैदल चलकर मैनपाट के स्कूलों में पहुंचे कलेक्टर, शिक्षकों को लगाई कड़ी फटकार

Surguja collector: मैनपाट के डांडक़ेसरा स्कूल में पदस्थ शिक्षकों के समय पर स्कूल नहीं आने और पढ़ाई नहीं कराने की अभिभावकों ने की शिकायत, 2 महीने में सुधार करने की दी चेतावनी
3 min read
• •
Updated: 22 Jul 2024, 9:09 PM IST
Surguja collector

अंबिकापुर. Surguja collector: नया शिक्षा सत्र शुरु होते ही कलेक्टर विलास भोस्कर (Surguja collector) शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा लेने स्कूलों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को प्रशासनिक अमले के साथ मैनपाट के सुदूर क्षेत्रों के स्कूलों में पहुंचे। कलेक्टर (Surguja collector) सबसे पहले पथरीले व जटिल रास्ते से होते हुए लगभग 2 किमी पैदल चलकर शासकीय प्राथमिक शाला ढोढ़ाडीह पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पैदल ही मछली नदी पार कर प्राथमिक शाला करम्हा एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। वहीं डांडक़ेसरा स्कूल में पदस्थ सभी शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई।


कलेक्टर ने स्कूलों में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति, स्वच्छता, पेयजल तथा बिजली की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों से दो टूक कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में गंभीरता बरतें। बच्चों को अच्छी शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक स्वयं पालकों से मिलकर बच्चों को स्कूल भेजने प्रेरित करें। मध्याह्न भोजन का जायजा लेते हुए उन्होंने मेनू के अनुसार भोजन देने, जिसमें हरी सब्जी अवश्य देने की बात कही। उन्होंने बीईओ से कहा कि मध्याह्न भोजन हेतु बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाएं बनाएं।

बच्चों ने सुनाए पहाड़े एवं कविता

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर (Surguja collector) ने बच्चों से मुलाकात कर उनसे सवाल किए। इस दौरान बच्चों ने पहाड़े एवं कविताएं भी सुनाई, जिसपर उन्होंने चॉकलेट बिस्किट देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

पूर्व माध्यमिक शाला करम्हा में सातवीं के छात्र जसवंत ने कलेक्टर को फर्राटे के साथ 16 और 19 का पहाड़ा सुनाया। इससे कलेक्टर खुश हुआ और शाबाशी देते हुए स्वयं की पेन भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

लापरवाही पर शिक्षकों को लगाई फटकार

कलेक्टर ने शासकीय हाई स्कूल डांडक़ेसरा का भी निरीक्षण किया। यहां शिक्षा की गुणवत्ता खराब पाए जाने एवं पढ़ाने में गंभीरता नहीं दिखाने पर वहां पदस्थ सभी शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते, जिसकी वजह से बच्चे पढऩा-लिखना नहीं सीख पा रहे हैं।

कलेक्टर ने तत्काल प्राथमिक, माध्यमिक तथा हाई स्कूल के सभी प्राचार्यों एवं शिक्षकों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने कहा। उन्होंने 2 माह के भीतर स्थिति सुधारने की चेतावनी दी। इस दौरान एसडीएम रवि राही, जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Updated on:
22 Jul 2024, 9:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत