अंबिकापुर

Surguja Patwari transfer: कलेक्टर ने सरगुजा के पटवारियों का किया ट्रांसफर, जानें किसे, कहां मिली पोस्टिंग?

Surguja Patwari transfer: ट्रांसफर लिस्ट में अंबिकापुर ब्लॉक के 3 पटवारियों का नाम शामिल, जबकि 3 अन्य सीतापुर, बतौली व मैनपाट के
less than 1 minute read
Surguja Patwari transfer

अंबिकापुर. Surguja Patwari transfer: सरगुजा कलेक्टर विलोस भोसकर संदीपान ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 28 जून को 6 पटवारियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। इनमें अंबिकापुर ब्लॉक के गंगापुर खुर्द, अजिरमा व रकेली दरिमा के 3 पटवारियों के नाम शामिल हैं।


कलेक्टर ने जिन पटवारियों का ट्रांसफर (Surguja Patwari transfer) आदेश जारी किया है, उनमें अमितेश स्वर्णकार को अंबिकापुर तहसील के हल्का नंबर 56 अजिरमा से मैनपाट के हल्का नंबर 4 सरभंजा, गणेश दत्त मिश्र हल्का नंबर 21 गंगापुर खुर्द अंबिकापुर से बतौली के भटको स्थित हल्का नंबर 4 में ट्रांसफर किया गया है।

इसी प्रकार अनिरुद्ध पैकरा हल्का नंबर 20 रकेली दरिमा को सीतापुर तहसील, हेमंत सिंह को सीतापुर तहसील से रकेली दरिमा, शिवकुमार टोप्पो को बतौली के भटको से हल्का नंबर 56 अजिरमा तथा संजय कुमार को मैनपाट के सरभंजा से गंगापुर खुर्द अंबिकापुर ट्रांसफर किया गया है।

Updated on:
03 Jul 2024 08:08 am
Published on:
02 Jul 2024 02:08 pm
Also Read
View All
MBBS Admission: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 96 तो मनेंद्रगढ़ में 41 एमबीबीएस स्टूडेंट ने लिया दाखिला, सामुदायिक भवन में शुरु होंगीं कक्षाएं

Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित

Ambikapur News: 12 वर्षीय बालिका का दोबारा हुआ पीएम, परिजन ने IG से कहा- गलत काम करने के बाद की गई हत्या