25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भ्रष्टाचार में जेल जा चुके पटवारी को दोबारा उसी जगह नियुक्ति से लोगों में आक्रोश, कलक्टर से कहा- यहां से इसे हटाइए

Protest of Patwari: विवादित पटवारी की दोबारा पदस्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध, कलक्टोरेट (Collectorate) पहुचंकर ग्र्रामीणों ने कहा कि भ्रष्टाचार (Corruption) में लिप्त व 8 माह की सजा काट चुका है पटवारी, जनता के साथ न तो व्यवहार है और न ही कार्यशैली है ठीक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 5 Sep 2022, 7:40 PM IST

patwari.jpg

अंबिकापुर. Protest of Patwari: शासकीय भूमि बिक्री करने के मामले में जेल जा चुके पटवारी राजीव श्रीवास को ग्राम सरगवां नर्मदापारा से ट्रांसफर कर दूसरे जगह पदस्थ किया गया था। इस पटवारी पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे थे। इसके स्थान पर दूसरे पटवारी (Patwari) की नियुक्ति की गई थी। इसके बाद पुन: पटवारी राजीव श्रीवास को ग्राम सरगवां नर्मदापारा के पटवारी बनाए जाने पर ग्रामवासियों में आक्रोश है। सोमवार को काफी संख्या में ग्रामीण कलेक्टोरेट (Collectorate) पहुंच कर पटवारी राजीव श्रीवास का विरोध करते हुए उसे ग्राम सरगवां नर्मदापारा में पदस्थ नहीं किए जाने की मांग की है।


भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के अलावा शासकीय जमीन की बिक्री करने वाले पटवारी को दोबारा उसी हल्का का पटवारी नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। जबकि उक्त पटवारी 8 माह की जेल की सजा भी काट चुका है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कलक्टर से की है।

कलक्टर को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सरगवां नर्मदापारा में पदस्थ वर्तमान पटवारी का ट्रांसफर कर उसके स्थान पर राजीव श्रीवास को सरगवां नर्मदापारा में पोस्टेड कर दिया गया है।

राजीव श्रीवास पूर्व में यहीं पटवारी रह चुका है तथा भ्रष्टाचार में लिप्त था एवं शासकीय भूमि को बिक्री करने के कारण जेल भी जा चुका है। 8 माह जेल में भी था, उस प्रकरण के सारे गवाह भी ग्राम सरगवां के हैं।

यह भी पढ़ें: डिब्बे में जहरीला सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला- इसने मुझे डस लिया है, डॉक्टर का ये आया रिएक्शन


जनता से न व्यवहार न कार्यशैली ठीक
ग्रामीणों का कहना है कि विवादित पटवारी (Disputed Patwari) का क्षेत्र की जनता के साथ व्यवहार व कार्यशैली भी सही नहीं है। उसी पटवारी को यहां फिर से आ जाने से आम जनता को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर उक्त पटवारी राजीव श्रीवास का ट्रांसफर अन्यत्र करने तथा वर्तमान में पदस्थ पटवारी को यहीं यथावत रहने दिए जाने की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग