अंबिकापुर

भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल की होर्डिंग को सरगुजा यूनिवर्सिटी ने बना रखा है शौचालय का गेट

विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालय में बने शौचालय में नहीं लगा है दरवाजा तो महापुरुष की होर्डिंग का कर रहे उपयोग

2 min read
Pandit Dindayal hording in toilet gate

अंबिकापुर. सरगुजा विश्वविद्यालय अपनी कारगुजारियों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस बार विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अपनी सारी हदें पार करते हुए भाजपा के संस्थापक की होर्डिंग का उपयोग शौचालय के गेट के रूप में कर रहा है। जबकि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा स्व. दीनदयाल उपाध्याय के नाम से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

ऐसे में शौचालय के गेट पर इनकी होर्डिंग कतई बर्दाश्त करने लायक नहीं है। ऐसा नहीं है कि अब तक विवि के कुलपति समेत यहां पदस्थ अन्य अधिकारियों की नजर इस पर नहीं गई होगी, लेकिन किसी ने भी इसे यहां से हटाना मुनासिब नहीं समझा।

ये भी पढ़ें

परमिट मिली है CG की सरहद तक लेकिन बनारस तक दौड़ रही कई बसें, आरटीओ ले रहा चैन की नींद


प्रदेश में पिछले १५ वर्ष से भाजपा की सरकार है लेकिन इनके ही शासन में संचालित सरगुजा विश्वविद्यालय द्वारा पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की शताब्दी समारोह की होर्डिंग को कितना सम्मान दिया जा रहा है, वह वहां के प्रशासनिक कार्यालय परिसर में स्थित शौचालय में जाने के बाद पता चलता है।

विश्वविद्यालय के शौचालय में गेट भी नहीं लगाया गया है, ऐसे में विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की होर्डिंग को ही गेट बनाकर उपयोग किया जा रहा है। गौरतलब है कि पंडित दीनदाल उपाध्याय के नाम पर न केवल प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाएं संचालित की जा रही हंै,

बल्कि भाजपा संगठन द्वारा कई कार्यकम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में इस महापुरुष की होर्डिंग को शौचालय के गेट के रूप में उपयोग करना कहीं से भी न्यायोचित नहीं है।


हमेशा सुर्खियां बटोरता है विश्वविद्यालय
अपनी कारगुजारियों की वजह से हमेशा विश्वविद्यालय प्रबंधन सुर्खियां बटोरता है लेकिन किसी महापुरूष के होर्डिंग का प्रबंधन इस तरह से उपयोग करेगा यह किसी को भी विश्वास नहीं था। वह भी जब प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार है।

इसके अलावा अभाविप सहित भाजपा से जुड़े अन्य संगठन के छात्र नेताओं का भी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आना-जाना लगा रहता है लेकिन उन्होंने भी उसे हटाना उचित नहीं समझा।

ये भी पढ़ें

सेटिंग नहीं हो पाई तो सामने आ गई ये सच्चाई, वरना यहां हर दिन होते हैं ऐसे काले कारनामे
Published on:
01 Aug 2018 05:55 pm
Also Read
View All
Theft from shop: Video: दुकानदार को बातों में उलझाकर काउंटर से 1.70 लाख ले उड़े 2 युवक, CCTV में कैद हुई करतूत

Girl raped: एलएलबी की छात्रा से रेप, क्लासमेट ने कहा था- तुमसे ही शादी करूंगा, फिर 4 साल तक मिटाता रहा हवस

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Dirty photo case: छात्रा के मोबाइल पर गंदे फोटो और मैसेज भेजता था अतिथि सहायक प्राध्यापक, कुछ दिन फरार रहा, फिर कोर्ट में किया सरेंडर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी