अंबिकापुर

Teacher Commits Suicide: अंबिकापुर में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक से लौटा था घर

Teacher Commits Suicide: मॉर्निंग वॉक से लौटने के बाद पत्नी लग गई घरेलू काम में, इधर पति ने रस्सी के सहारे फांसी लगाकर दे दी जान, कचरा फेंक कर लौटी पत्नी तो पति का शव देख उड़े होश
2 min read
Teacher commits suicide, Commits suicide
Teacher dead body (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नमनाकला निवासी एक शिक्षक ने सोमवार की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका (Teacher Commits Suicide) मिला। वह सुबह पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक करने गया था। वहां से लौटने के बाद उसने यह कदम उठा लिया। शिक्षक ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया। शिक्षक की मौत से पत्नी व पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है।

शहर के नमनाकला पावर हाउस के समीप निवासी शिक्षक अशोक जायसवाल 61 वर्ष सोमवार को रोजाना की भांति अपनी पत्नी के साथ सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक (Morning walk) पर निकले थे। रास्ते में दोनों के बीच सामान्य बातचीत हो रही थी। दोनों करीब 6.15 बजे घर पहुंचे, इसके बाद पत्नी घर की साफ-सफाई में भिड़ गई।

कुछ ही देर बाद पत्नी ने कमरे में पति का शव फंदे से लटकता (Dead body hanging) देखा तो उसके होश उड़ गए। यह देख वह शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर उसका बेटा मौके पर पहुंचा और पिता को फंदे से नीचे उतारा। इस दौरान उसकी मौत हो चुकी थी। हो-हल्ला सुनकर पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए।

इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना गांधीनगर पुलिस (Gandhinagar Police) को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Teacher Commits Suicide: पत्नी बोली- कचरा फेंकने गई थी

पुलिस की पूछताछ में शिक्षक की पत्नी ने बताया कि सुबह वह घर में झाड़ू लगाने के बाद कचरा फेंकने के लिए बाहर गई थी। इस दौरान पति पति की स्थिति सामान्य थी। कुछ देर के बाद कचरा फेंक कर जब वह घर में पहुंची, तो उनका शव फांसी के फंदे से पर लटक रहा था।

घर का चल रहा था निर्माण

बताया जा रहा है कि मृत शिक्षक द्वारा अपने घर के बगल में ही नये मकान का निर्माण (House construction) करवाया जा रहा था। सोमवार को मकान की ढलाई करने के लिये मजदूर, मिस्त्री आने वाले थे। इनके द्वारा खुदकुशी जैसा कदम क्यों उठाया गया, इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। बहरहाल, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है, और अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है।

Updated on:
08 Jun 2026 08:00 pm
Published on:
08 Jun 2026 08:00 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: 7 साल बाद जेल से रिहा होने की थी खुशी, लेकिन 2 घंटे बाद ही किस्मत ने दे दिया धोखा, घर पहुंची लाश

CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास

Ambikapur Crime: शिक्षिका गई थी स्कूल, लौटी तो दरवाजा था टूटा और आलमारी खुली, ज्वेलरी समेत लाखों के सामान थे गायब

Crime News: सूरजपुर में जमीनी रंजिश ने ली जान: युवक को पार्टी के बीच से उठाया, पीट-पीटकर सडक़ किनारे फेंका

Ambikapur News: टॉयलेट का रोशनदान तोडक़र प्लेस ऑफ सैफ्टी सेंटर से 3 अपचारी बालक फरार, 2 ने जज के बंगले में की थी चोरी