अंबिकापुर

शिक्षक के मोबाइल पर आया मैसेज तो देखकर उड़ गए होश, जब बैंक पहुंचा तो ये जानकर और भी हो गया हैरान

रुपए निकालते समय एटीएम के भीतर घुसे थे 2 युवक, 3 दिन के भीतर खाता कर दिया खाली
less than 1 minute read
Message on mobile
Message on mobile

अंबिकापुर. 25 अक्टूबर को एक शिक्षक एटीएम से रुपए निकाल रहा था, इसी दौरान 2 युवक वहां पहुंचे। शिक्षक जब चला गया तो 3 घंटे बाद उसके खाते से साढ़े 6 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। इसके 2 दिन बाद दो बार में 40 हजार रुपए निकाल लिए गए। मोबाइल पर रुपए निकलने का मैसेज देख उसके होश उड़ गए।

इसके बाद वह तत्काल बैंक पहुंचा तो प्रबंधक ने कहा कि आपके नाम से 2 एटीएम हैं। अब शिक्षक की समझ में यह नहीं आ रहा है कि उसके नाम से दो एटीएम कैसे बन गया। इसकी शिकायत उसने कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुमगराखुर्द निवासी रामकेश्वर सिंह पिता घुरलू राम चांदो माध्यमिक स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ हंै। वह २५ अक्टूबर को बलरामपुर के एक एटीएम में पैसा निकाल रहे थे। इस दौरान दो युवक वहां पहुंचे थे। इसके बाद वह वहां से पैसा निकाल कर चले गए।

तीन घंटे बाद उनके खाते से 6 हजार 500 रुपए अंबिकापुर के जयस्तंभ चौक से एटीएम से निकालने का मैसेज आया। इसके बाद 26 अक्टूबर को बिलासपुर से एटीएम से 10 हजार 500 व 29 हजार 500 रुपए निकालने का मैसेज मोबाइल पर आया। इस तरह तीन बार में कुल 46 हजार 500 रुपए उसके खाता क्रमांक 31534195140 से निकाल लिए गए।


शिक्षक के नाम से दो एटीएम कार्ड
इसकी जानकारी लेने जब वह अपने ब्रांच एसबीआई के मुख्य ब्रांच अंबिकापुर पहुंचा तो बैंक द्वारा उन्हें यह कहा गया कि इस नाम से दो एटीएम कार्ड बने हुए हैं। यह बात सुनकर शिक्षक के होश उड़ गए। शिक्षक ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है।

Published on:
30 Oct 2018 01:52 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से