अंबिकापुर

मिलेनियम वोटर्स में सिंहदेव ने कहा- लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवा मतदाताओं की सहभागिता जरूरी

भाजुयमो के मिलेनियम वोटर्स कार्यक्रम के तहत युवा मतदाताओं को उनकी ताकत का कराया गया एहसास
3 min read
• •
Updated: 2 Oct 2018, 3:02 PM IST
Millennium voters programme
Anurag Singhdeo in Programme

अंबिकापुर. भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आहृवान पर मिलेनियम वोटर्स कार्यक्रम के तहत नव मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन सोमवार को माता राजमोहनी भवन अंबिकापुर में हुआ। इसमें भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव ने कहा कि भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने में आप युवा मतदाताओं की सहभागिता आवश्यक है, ताकि एक सही शासक व नेता इस देश व समाज को मिल सकें और इस देश व हम युवाओं के भविष्य का सही निर्माण कर सकें।

उन्होंने उदाहरण देते हुये कहा कि जापान में परमाणु बम गिरने से जापान पूरी तरह से तहस-नहस हो चुका था, परंतु वहां के युवाओं ने जापान को २५ वर्ष में ही कड़ी मेहनत कर पुन: विकसित कर दिया। इसलिए हम युवाओं को भी अपनेे देश को विकसित करने के लिये अपने मत का सही उपयोग करना आवश्यक है ताकि हमारा देश भी एक सशक्त देश के रूप में स्थापित हो।


भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि हम भी आपके इस उम्र के दौर से गुजर कर यहां पहुंचे हैं। आप में से लगभग सभी मतदाता 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं और पहली बार विधानसभा में मतदान करने वाले हैं। मैं आप सभी युवा मतदाताओं से आग्रह करूंगा कि आप अपने मत का सही उपयोग कर देश के विकास में सहभागी बनें, क्योंकि विश्व में जब भी कोई बदलाव हुआ है उसका कारण युवा रहा है।

सभी युवा मतदाता अपने मत का उपयोग करते हुये अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें व उन्हें मतदान करने के लिये भी लेकर जायें। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो महामंत्री संजय सोनी व मनोज कंसारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह तोमर ने किया।


मतदान कर देश के विकास में दे सहभागिता
किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल सिंह मेजर न कहा कि आप नव मतदाताओं को स्वागत व अभिनंदन किया जा रहा है यहां पर उपस्थित आप सभी युवा मतदाता हैं जो 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं और पहली बार मतदान करेंगें। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप सभी युवा मतदान अवश्य करें और देश व समाज के विकास में अपनी सहभागिता दें।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि भारत के संविधान ने हम युवाओं पर भरोसा किया है कि आप युवा इस देश को सही दिशा व दशा प्रदान कर सकते हैं।


लोकतंत्र के महापर्व में अवश्य करें मतदान
नेता प्रतिपक्ष नगर निगम जन्मेजय मिश्रा ने युवाओं से आहृवान किया कि आने वाले लोकतंत्र के महापर्व में मतदान अवश्य करें और अपने आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिये जागरूक करें।


हनुमान को दिलाना पड़ा था उनकी शक्ति का एहसास
भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह ने कहा कि नव मतदाता अभिनंदन समारोह कार्यक्रम की आवश्यकता इस लिये पड़ी क्योंकि हनुमान जी को भी उनकी अपनी शक्ति का एहसास नहीं था और उन्हें भी उनकी शक्ति का एहसास कराना पड़ा था।

इसी प्रकार आप सभी कितने शक्तिशाली हैं, यह एहसास दिलाने के लिये युवा मोर्चा ने जिम्मेदारी ली हैं। इसलिए आप समस्त युवा मतदाओं से निवेदन है कि अपनी मत की ताकत को समझते हुये अपने मत का प्रयोग एक सही सरकार बनाने में अवश्य करें।
कांग्रेस ने युवाओं के लिए कुछ नहीं किया


भाजयुमो प्रदेश महामंत्री संजू नारायण सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले साठ सालों से कांग्रेस की सरकार थी, परंतु उन्होंने न युवाओं के लिये कुछ नहीं किया। जबकि चार वर्षो के नरेन्द्र मोदी की सरकार व पंद्रह वर्षों की प्रदेश सरकार में युवाओं की लगातार चिंता की गई है।

हमारे लिये कई स्कूल, कॉलेजों, विश्वविद्यालय, हॉस्टलों का निर्माण भाजपा की सरकार ने किया है, जिससे शिक्षा का स्तर उंचा हुआ है। स्कूल, कॉलेजों में छात्रों को छात्रवृत्ति, मोबाइल, लैपटॉप, आधुनिक लैब जैसी कई सुविधाएं भाजपा सरकार ने उपलब्ध कराई हैं।


कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस अवसर ललन प्रताप सिंह, विनोद हर्ष, संतोष दास, तजिंदर सिंह बग्गा, मंजूषा भगत, अरूणा सिंह, निरंजन राय, विकास वर्मा, आशुतोष सिंह, रोचक गुप्ता, अखण्ड विधायक सिंह, दीपांकर गुप्ता, अभिषेक सिंहदेव, विकास गुप्ता, रवि सिंह, विपिन कुमार पाण्डेय, धनंजय द्ववेदी, दीक्षा अग्रवाल, शानू कश्यप, शेरिल जोसेफ, एकता सिरीकर,

प्रीति, ज्योति, वेदांत तिवारी, वीर सोनी, रोहित सिंह, अनुराग शुक्ला, संजीव वर्मा, मारकण्डेय तिवारी, दिव्यांशु केशरी, विवेक सिंह, अभिमन्यू श्रीवास्तव, संजू वर्मा, विशाल गिरी, हर्ष जायसवाल, लक्की सिंह, जतिन परमार, मुकेश ठाकुर, जितेन्द्र मरकाम, महेश्वर राजवाड़े, त्रिलोचन सिंह, सौरभ जायसवाल, हरी, लौकेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत

Cricket News: एसएसपीएल डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 18 नवंबर से, 4 को सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों का होगा ऑक्शन

Athlete Animesh Kujur: इंडिया के सबसे तेज धावक अनिमेष कुजूर का सरगुजा पुलिस ने किया सम्मान, माता-पिता दोनों हैं डीएसपी

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…