अंबिकापुर

Theft in CRPF jawan’s house: सीआरपीएफ जवान के सूने मकान में चोरों का धावा, ले उड़े नकद समेत 20 लाख के जेवर

Theft in CRPF jawan's house: शहर के पॉश इलाके में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, सीआरपीएफ जवान का परिवार गया था गांव, परिवार लौटा तो चोरी बात आई सामने
less than 1 minute read
Theft in CRPF jawan's house
Forensic axperts team (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गांधीनगर थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर नमनाकला में स्थित एक मकान में चोरों ने सेंध लगाई। मकान में सीआरपीएफ के जवान (Theft in CRPF jawan's house) का परिवार रहता है, जो बच्चों की छुट्टी में अपने गांव सोनगरा गया हुआ था। इस दौरान चोरों ने घर का ताला तोडक़र करीब 65 हजार रुपए नकद और करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर के नमनाकला मुखर्जी नगर निवासी बृजेश सिंह सीआरपीएफ (Theft in CRPF jawan's house) में पदस्थ हैं। उनके भाई नितेश सिंह घर में रहते हैं, जो परिवार को लेकर शनिवार को गांव चले गए थे। सोमवार को लौटने पर जब उन्होंने ताला खोला तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए।

Investigation team (Photo- Patrika)

सामान बिखरा हुआ था और दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। चोरों ने आलमारी तोडक़र 65 हजार रुपए नकद व करीब 300 ग्राम सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। कुल चोरी (Theft in CRPF jawan's house) करीब 21 लाख रुपए की बताई जा रही है।

Theft in CRPF jawan's house: पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम (Theft in CRPF jawan's house) मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना जारी है।

Updated on:
15 Jul 2025 01:29 pm
Published on:
15 Jul 2025 01:29 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन

Ambikapur News: मां तो आखिर मां ही होती है! मधुमक्खियों ने किया हमला तो 10 वर्षीय बेटे से बोली- यहां से भाग जा, चली गई जान

Surguja News: देखते ही देखते ढह गया घर, बाल-बाल बचे पति-पत्नी और 4 बच्चे, मलबे में दब गया सारा सामान, See Video