अंबिकापुर

एक परिवार गया था बेटी का इलाज कराने तो दूसरा शादी में, घर लौटे तो देखकर उड़ गए होश

Theft in house: सूने मकानों पर चोरों की नजर, एक या दो दिन के लिए भी ताला बंद (Lock) कर घर छोड़ जाना लोगों को पड़ रहा महंगा, शहर में चोरी की वारदात (Crime) को अंजाम देकर चोर दे रहे पुलिस को चुनौती

less than 1 minute read
Theft in house

अंबिकापुर. शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ गईं हैं। चोर सूने मकान का अपना निशाना बना रहे हैं। इसी कड़ी में गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 सूने मकान में चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों मामले में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


पहली घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के फुन्दुरडिहारी निवासी अनिल टोप्पो जल संसाधन विभाग में वर्ग-2 के पद पर कार्यरत हैं। वे 21 नवंबर की शाम को पांच बजे अपने परिवार के साथ बच्चे का इलाज कराने रांची गए थे।

23 नवंबर की रात 2.30 बजे वापस लौटे तो घर का ताला टूटा पड़ा था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे ५५ हजार रुपए नहीं थे। अज्ञात चोरों ने रुपए पार कर दिए थे। उन्होंने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है।


शादी समारोह में गया था परिवार
वहीं दूसरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का ही है। महुआपारा निवासी देवन्ती गुप्ता लाइफ इंश्योरेंस में काम करती है। 18 नवंबर की शाम को शादी में शामिल होने पूरे परिवार के साथ सीतापुर गई थी।

दूसरे दिन वापस लौटी तो घर का ताला टूटा था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। लगभग 1 लाख के जेवरात व 74 हजार रुपए नकद नहीं थे। उसने भी इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published on:
24 Nov 2021 11:57 pm
Also Read
View All
Theft from shop: Video: दुकानदार को बातों में उलझाकर काउंटर से 1.70 लाख ले उड़े 2 युवक, CCTV में कैद हुई करतूत

Girl raped: एलएलबी की छात्रा से रेप, क्लासमेट ने कहा था- तुमसे ही शादी करूंगा, फिर 4 साल तक मिटाता रहा हवस

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Dirty photo case: छात्रा के मोबाइल पर गंदे फोटो और मैसेज भेजता था अतिथि सहायक प्राध्यापक, कुछ दिन फरार रहा, फिर कोर्ट में किया सरेंडर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी