अंबिकापुर

Theft in shop: कांग्रेस जिलाध्यक्ष के दुकान में चोरों का धावा, कैश व कंप्यूटर समेत ले उड़े सीसीटीवी का डीव्हीआर

Theft in shop: सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो टूटा हुआ था ताला, रिपोर्ट पर पुलिस कर रही है मामले की जांच
less than 1 minute read
Theft in shop
Demo pic

अंबिकापुर. जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता के फर्म महामाया मिल स्टोर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोडक़र चोरी (Theft in shop) कर ली। चोरों ने दुकान से मोटर, कंप्यूटर सहित करीब 19 हजार रुपए नकद पार कर दिए। सुबह दुकान खुलने के बाद चोरी की जानकारी मिली। चोर फर्म में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीव्हीआर भी ले गए हंै। रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सरगुजा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता का शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के रिंग रोड में बस स्टैंड के पास महामाया मिल स्टोर के नाम से फर्म है। बुधवार की रात (Theft in shop) फर्म को बंद कर स्टाफ व संचालक सभी अपने घर चले गए थे।

गुरुवार को राकेश गुप्ता को जानकारी मिली कि फर्म का ताला टूटा हुआ है। यहां से मोटर, कंप्यूटर सहित 19 हजार रुपए नकद गायब हैं। चोरी (Theft in shop) की पूरी संभावना पर जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरा खंगालना चाहा तो पता चला कि डीव्हीआर भी गायब है।

Theft in shop: डीव्हीआर भी ले उड़े चोर

पकड़े जाने के डर से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चोर अपने साथ ले गए हंै। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस अज्ञात चोरों (Theft in shop) के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना कर रही है।

Updated on:
24 Jan 2025 04:16 pm
Published on:
24 Jan 2025 04:16 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video