अंबिकापुर

ये 8 आदतन अपराधी शामिल हुए पुलिस की गुण्डा-बदमाशों की लिस्ट में, आप भी जान लें इनका नाम-पता

आईपीएस व सरगुजा एसपी सदानंद कुमार ने की कार्रवाई, दोनों थाना प्रभारी अब इन बदमाशों पर नियमित रखेंगे नजर

2 min read
CG police
CG police

अंबिकापुर. पुलिस अधीक्षक आईपीएस सदानंद कुमार द्वारा अब कमलेश्वरपुर व लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के 8 आदतन अपराधियों का नाम गुण्डा-बदमाश की श्रेणी में लाया गया है। उन्होंने दोनों थाना प्रभारी को स्वयं गुण्डा-बदमाश एवं अधीनस्थों से नियमित रूप से चेकिंग करने कहा है। अब इन पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।


सरगुजा एसपी सदानंद कुमार द्वारा जिले भर के आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर नियमित निगरानी के लिए सूची मंगाकर उन पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसके लिए एसपी द्वारा आदतन अपराधियों को गुंडा-बदमाश की श्रेणी में लाकर संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा उनकी नियमित निगरानी कराई जा रही है।

इसी कड़ी में अब कमलेश्वरपुर व लुंड्रा थाना क्षेत्र के कुल 8 आदतन अपराधियों को गुंडा-बदमाश की श्रेणी में लाया गया। इसमें कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रोपाखार निवासी 34 वर्षीय अजीत गुप्ता उर्फ छोटू पिता बृजमोहन गुप्ता, ग्राम सरभंजा निवासी 28 वर्षीय अनिल गुप्ता पिता गरीस साव, कुदारीडीह निवासी 38 वर्षीय रामबली यादव पिता घुरा यादव,

कुनिया बिजलहवा निवासी 47 वर्षीय मनीराम उर्फ मनिया यादव, नर्मदापुर निवासी 22 वर्षीय बाल ऋषि उर्फ बुगिया यादव पिता स्व. नंदकुमार यादव, नर्मदापुर निवासी 38 वर्षीय राजकुमार यादव पिता रामप्यारे यादव, लुंड्रा थाना क्षेत्र के 52 वर्षीय हरेश गुप्ता पिता स्व. रामप्रसाद गुप्ता व बरगीडीह निवासी 26 वर्षीय शहबाज फिरदौसी उर्फ मोन्टी पिता अब्दुल जब्बार फिरदौसी शामिल है।


होगी जिलाबदर की कार्रवाई
एसपी ने बताया कि जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियों की सम्पूर्ण जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजें। अपराध की श्रेणी के आधार पर गुण्डा बदमाश एवं जिला बदर की कार्रवाई नियमित जारी रहेगी।

Published on:
03 Jul 2018 07:41 pm
Also Read
View All
BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार

Loot in Surguja: स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े 38 हजार की लूट, बाइक सवार नकाबपोशों ने थैला खींचा तो गिरकर हुई घायल