अंबिकापुर

Breaking News : हाईप्रोफाइल सीट से चुनाव लड़ रही निर्दलीय प्रत्याशी मुस्कान किन्नर को मिली धमकी, Video में देखें- क्या कहा मुस्कान ने…

5 लोगों ने घर के आंगन में लगे बल्ब को निकाला और चुनाव नहीं लडऩे की कही बात, लेन-देन कर मामला सलटाने की कही बात
2 min read
Muskan Kinnar
Muskan Kinnar

अंबिकापुर. अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही मुस्कान किन्नर को शनिवार की देर रात 5 युवकों ने उसके घर में घुसकर धमकी दी। उन्होंने उसे रुपए लेकर मामले को रफा-दफा करने की बात कही। उसने मामले की शिकायत थाने में भी करने की बात कही है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र को हाईप्रोफाइल सीट माना जाता है। यहां से नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव विधायक हैं तथा उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अनुराग सिंहदेव रहे हैं। इस बार भी सीधा मुकाबला टीएस सिंहदेव व अनुराग सिंहदेव के बीच ही नजर आ रहा है।

अंबिकापुर विस सीट से जकांछ-बसपा, आप व कई निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान हैं। पिछले महीने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे की घोषणा कर मुस्कान किन्नर ने भूचाल ला दिया था। भाजपा व कांग्रेस में भी इसे लेकर चर्चा होने लगी थी।


मुस्कान ने लिया नामांकन फार्म
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मुस्कान किन्नर ने सोमवार को नामांकन फार्म लिया। फार्म लेकर लौट रही मुस्कान से जब बातचीत की गई तो उसने कहा कि वह काफी मेहनत कर रही है और वह जरूर चुनाव लड़ेगी।

इसी बीच उसने कहा कि शनिवार की रात करीब 2.30 बजे उसके घर 5 युवक आए थे। पहले तो उन्होंने आंगन में लगा बल्ब निकाल दिया और धमकी के लहजे में कहा कि रुपए ले-देकर मामला रफा-दफा करो।


अंधेरे में नहीं दिखाई दिया चेहरा
मुस्कान किन्नर ने बताया कि वह जब उनकी ओर कदम बढ़ाने लगी तो वे अपने कदम पीछे खींचते जा रहे थे। अंधेरा होने के कारण उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। उसने बताया कि वह इस मामले की शिकायत थाने में भी करेगी।

उसने बताया कि वह किसी से डरने वाली नहीं है। वह आगे निकल गई है तो पीछे कदम नहीं हटाएगी। वह धूमधाम से नामांकन फार्म भरने आएगी। इसमें कई नामी किन्नर भी शामिल होंगीं।

Updated on:
29 Oct 2018 03:56 pm
Published on:
29 Oct 2018 03:56 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से