अंबिकापुर

Threat to rape and murder: महिला को बलात्कार व हत्या की दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज कराने आते समय थाने तक किया पीछा

Threat to rape and murder: थाना परिसर में महिला घुसी तो आरोपी हुआ फरार, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की शुरु की जांच
2 min read
Threat to rape and murder

अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक महिला को उसके ही गांव के एक व्यक्ति द्वारा बलात्कार व हत्या करने की धमकी दी जा रही थी। वह आए दिन महिला को धमका (Threat to rape and murder) रहा था। इससे वह डरी हुई थी। 5 नवंबर को भी उसने महिला को धमकी दी तो महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का मन बना लिया। जब वह स्कूटी से थाने आ रही थी तो आरोपी ने उसका पीछा किया। जब महिला थाने में घुसी तो आरोपी भाग निकला। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

महिला ने पुलिस को बताया है कि कृष्णा विश्वास पिता नेपाल विश्वास 45 वर्ष बीते एक माह से लगातार घर आकर बलात्कार व हत्या करने की धमकी दे रहा है। इससे महिला डरी हुई थी। 5 नवंबर को आरोपी पुन: मोबाइल पर कॉल कर उसे धमकी दे रहा था।

इससे परेशान होकर वह गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने आ रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसका थाने तक पीछा किया। जब वह अपनी स्कूटी को थाना परिसर के भीतर ले गई तो आरोपी वहां से भाग गया।

Threat to rape and murder: पुलिस ने दर्ज किया अपराध

महिला ने अनहोनी की संभावना व्यक्त करते हुए घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Updated on:
06 Nov 2024 08:25 pm
Published on:
06 Nov 2024 08:25 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से