अंबिकापुर

TI become SI: टीआई कलीम खान का आईजी ने किया डिमोशन, बनाया एसआई, महिला ने रुपए मांगने व शारीरिक शोषण का लगाया था आरोप

TI become SI: 82 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी पकड़ा गया था पीडि़त महिला का पति, केस कमजोर करने के एवज में मांगे थे पैसे तथा महिला का किया था शारीरिक शोषण
2 min read
TI become SI: टीआई कलीम खान का आईजी ने किया डिमोशन, बनाया एसआई, ठगी के आरोपी की पत्नी का किया था शारीरिक शोषण
TI Kaleem Khan

अंबिकापुर। पुलिस विभाग ने टीआई कलीम खान का डिमोशन कर एसआई (TI become SI) बना दिया। टीआई के ऊपर बिलासपुर में पदस्थापना के दौरान 82 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी का केस कमजोर करने के एवज में रुपए मांगने तथा उसकी पत्नी का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा था। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से की थी।

दरअसल बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला ने टीआई कलीम खान के डिमोशन (TI become SI) का आदेश जारी किया है। टीआई से एसआई बने कलीम खान इन दिनों सरगुजा जिले में साइबर थाने में पदस्थ है। साढ़े 4 साल पुराने मामले में विभागीय जांच में मामला सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

TI Kaleem Khan

इससे पुलिस विभाग की किरकिरी भी हो रही है।

TI become SI: ये था मामला

मामला वर्ष 2020 का बिलासपुर का बताया जा रहा है। इस दौरान कलीम खान (TI become SI) बिलासपुर में टीआई थे। मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर एक अभ्यर्थी व उसके परिजनों से 3 ठगों द्वारा 82 लाख रुपए की ठगी की गई थी। इस मामले में टीआई कलीम खान के नेतृत्व में तीनों आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे।

मामले के सात माह बाद अर्थात वर्ष 2021 में एक आरोपी की पत्नी ने पुलिस के आला अधिकारियों से टीआई कलीम खान की शिकायत की थी। उसने बताया था कि उसके पति को जमानत दिलाने व उसका केस कमजोर करने के एवज में रुपयों की मांग की गई थी। शारीरिक शोषण के आरोप भी उसने लगाए थे।

विभागीय जांच में सही पाया गया मामला

पीडि़त महिला की शिकायत (TI become SI) पर बिलासपुर आईजी द्वारा मामले की जांच कराई गई थी। विभागीय जांच में रुपए मांगने का मामला सही पाए जाने के बाद वर्तमान में बिलासपुर रेंज में पदस्थ आईजी संजीव शुक्ला ने टीआई कलीम खान के ऊपर कार्रवाई करते हुए उनका डिमोशन कर एसआई बना दिया है। अब एक वर्ष के लिए टीआई कलीम खान को 1 स्टार उतारकर काम करना होगा।

Updated on:
06 May 2025 05:48 pm
Published on:
06 May 2025 01:45 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ