अंबिकापुर

Tiger death case: शिकारियों के बिछाए करंट प्रवाहित तार से चिपक कर राष्ट्रीय पशु बाघ की हुई मौत, किया गया अंतिम संस्कार

Tiger death case: एनटीसीए की गाइड लाइन के अनुसार बाघ के शव का आज किया गया पीएम, करंट से मौत की पुष्टि के बाद आरोपियों की तलाश में जुटा वन अमला
2 min read
Tiger death case
Tiger dead body and his funeral (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के घुई वन परिक्षेत्र अंतर्गत भैसामुंडा सर्किल के रेवटी क्षेत्र में हुई बाघ के मौत की गुत्थी सुलझ गई है। शिकारियों द्वारा बिछाए गए तरंगित तार की चपेट में आने से उसकी मौत (Tiger death case) हो गई थी। इसके बाद उसके एक पंजे के नाखून व दांत निकाल लिए गए थे। बाघ का शव सोमवार को मिला था। मंगलवार को उसका पीएम किया गया। वन अमला इस मामले में आरोपियों की तलाश में जुट गया है।

Tiger dead body (Photo- Patrika)

दरअसल घुई वन परिक्षेत्र में सोमवार को ग्रामीणों ने एक नर बाघ का शव (Tiger death case) देखा था। सूचना पर बलरामपुर व सूरजपुर फॉरेस्ट के आला अधिकारी मौक ेपर पहुंचे थे। बाघ की पीठ पर चोट के निशान थे। शिकारियों द्वारा उसे मार डालने की आशंका जताई गई थी। मौके से एक चाकू भी बरामद कया गया था।

मंगलवार को एनटीसीए की गाइडलाइन के अनुसार वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा बाघ के शव (Tiger death case) का पीएम किया गया। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाघ के शव का घटनास्थल के समीप ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Tiger funeral (Photo- Patrika)

पीएम के दौरान प्रथम दृष्टया जो तथ्य सामने आए हैं, उसके अनुसार सुनियोजित ढंग से बाघ का शिकार किया गया है। वन अमला इसी एंगल पर अब मामले की जांच में जुट गया है।

Tiger death case: पंजे के नाखून व दांत भी गायब

सूरजपुर डीएफओ तुलेश्वर साहू ने बताया कि पीएम करने वाले डॉक्टरों का अनुमान है कि तरंगित तार की चपेट में आने से बाघ की मौत हुई है। उसके शरीर में सामने के पंजे से एक को छोडक़र शेष सभी नाखून तथा दांत भी गायब हैं। घटनास्थल से एक चाकू मिला था। आरोपियों की तलाश जारी है, वे जल्द पकड़ लिए जाएंगे।

Updated on:
16 Dec 2025 08:20 pm
Published on:
16 Dec 2025 08:20 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video