8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Finance Minister Play Ludo Video: वित्तमंत्री ओपी चौधरी, विधायक और महापौर ने अंबिकापुर में लूडो का लिया मजा, सियान गुड़ी डे केयर सेंटर का किया उद्घाटन

Finance Minister Play Ludo: सियान गुड़ी डे केयर सेंटर का वित्त मंत्री व महिला बाल विकास मंत्री ने किया शुभारंभ, यहां बुजुर्गों को मिलेगी मनोरंजन की सुविधाएं

3 min read
Google source verification
Finance Minister Play Ludo, Siyan Gudi Day care center inauguration

Finance Minister, MLA and Mayor play ludo (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री व सरगुजा के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी (Finance Minister Play Ludo) सोमवार को अंबिकापुर प्रवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने शहर के मनेंद्रगढ़ रोड स्थित टाटा शो रूप में पीछे स्थित सियान गुड़ी डे केयर सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक प्रबोध मिंज, महापौर मंजूषा भगत समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सियान गुड़ी डे केयर सेंटर का उद्घाटन करने के बाद वित्त मंत्री ने विधायक और महापौर के साथ लूडो खेल का लुत्फ उठाया। बता दें कि सियान गुड़ी डे केयर सेंटर में बुजुर्गों के मनोरंजन से लेकर स्वास्थ्य की देखरेख के लिए कई सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

सियान गुड़ी डे केयर सेंटर का उद्घाटन करने के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी (Chhattisgarh Finance Minister) ने कहा कि सीएम के नेतृत्व में हमारी सरकार ने एक अच्छी पहल की है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में सियान गुड़ी डे केयर सेंटर खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य हमारे सम्मानीय बुजुर्ग, जो कि समाज के धरोहर होते हैं। हमेशा ओल्ड इज गोल्ड बोला जाता है।

उनके अनुभव से ही आने वाली पीढ़ी बेहतर लाभ लेते हुए समाज को आगे बढ़ा सकती है। उनके मार्गदर्शन में ही एक मूल्यवान व सशक्त समाज का निर्माण संभव है। इसलिए बुजुर्गों (Old age man) का सम्मान आवश्यक है। उसी सोच के साथ सियान गुड़ी डे केयर सेंटर सभी प्रकार के मनोरंजक सुविधाओं के साथ प्रारंभ किया जा रहा है।

समाज कल्याण विभाग के मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से इसका उद्घाटन किया गया है। इसके लिए उन्होंने सभी बुजुर्गों को बधाई दी। बता दें कि सियान गुड़ी डे केयर सेंटर प्रदेश के 13 जिलों में संचालित होना है।

Finance Minister Play Ludo: मंत्री ने लूडो का लिया मजा

सेंटर का उद्घाटन करने के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, महापौर मंजूषा भगत व वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने लूडो खेल (Ludo) का लुत्फ उठाया। बता दें कि डे केयर सेंटर में 60 वर्ष व उससे ऊपर के बुजुर्गों के लिए खोला गया है। इसमें लूडो, चेस, कैरम के अलावा योगाभ्यास, स्वास्थ्य जांच समेत अन्य सुविधाएं दी गई हैं।

25 सीटर है डे केयर सेंटर

सियान गुड़ी डे केयर सेंटर 25 सीटर है। यह समाज कल्याण विभाग (Samaj Kalyan Department) द्वारा संचालित होगा। यह सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक सप्ताह में 6 दिन खुला रहेगा। इसमें प्रबंधक, नर्सिंग स्टाफ, प्रशिखक, लिपिक स्टाफ, योग प्रशिक्षक, फिजियोथेरेपिस्ट, प्यून समेत 14 स्टाफ अपनी सेवाएं देंगे। जिन्हें प्रतिमाह शासन से मानदेय प्राप्त होगा।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग