अंबिकापुर

अमित शाह कल अंबिकापुर में, 36 हजार 780 बूथ लेबल कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद, साथ होंगे सीएम समेत अन्य दिग्गज

हवाई मार्ग से पहुंचेंगे दरिमा हवाई पट्टी, कलाकेंद्र मैदान में आयोजन को लेकर तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
2 min read
Amit Shah
Amit Shah programme

अंबिकापुर. भाजपा के सरगुजा संभाग के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शुक्रवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे। वे सुबह 12 बजे दरिमा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से पीजी कॉलेज के हेलीपैड में उतरकर सड़क मार्ग से सर्किट हाउस के बाद कलाकेंद्र मैदान में पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के अलावा भाजपा के कई दिग्गज भी उपस्थित रहेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा द्वारा भव्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


कला केंद्र मैदान में शुक्रवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संभाग स्तरीय बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसमें सरगुजा संभाग के पांच जिलों के 3 हजार 678 बूथ के कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा द्वारा कला केंद्र मैदान में भव्य तैयारी की जा रही है। विशाल मंच के साथ ही डोम बनाया गया है।

Amit Shah programme" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/10/11/amit_shah1_3552276-m.jpg">

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सुबह 12 बजे दरिमा विमान तल पर पहुंचेंगे तथा वहां से हेलीकॉप्टर से पीजी कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचेंगे। यहां से सीधे सर्किट हाउस जाएंगे। इसके बाद बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगें। अंबिकापुर में कार्यक्रम के बाद वे बिलासपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।


सीएम, प्रदेशाध्यक्ष समेत केंद्रीय मंत्री भी रहेंगे साथ
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. अनिल जैन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, केन्द्रीय इस्पात मंत्री विष्णु देव साय, राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम, रामसेवक पैंकरा तथा भैयालाल राजवाडे सहित अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि व नेता उपस्थित रहेगें।


विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सभी 14 विधानसभा के 72 मण्डलों के 3678 बूथों के अध्यक्ष, सचिव, बीएलए व पालक सहित बूथ समिति के लगभग 36 हजार 780 सदस्यों को संबोधित करेगें।

कार्यक्रम के प्रभारी रामप्रताप सिंह व भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव ने सभी पांचों जिले कोरिया, जशपुर, बलरामपुर, सुरजपुर व सरगुजा के प्रत्येक बूथ के अपेक्षित सभी कार्यकर्ताओं को सुबह ११ बजे तक कला केन्द्र मैैदान में उपस्थित होने का आह्वान किया है।

Updated on:
11 Oct 2018 07:42 pm
Published on:
11 Oct 2018 07:19 pm
Also Read
View All
Surguja Murder Case: छोटी बहू के नाम की जमीन तो बड़े बेटे ने पिता को मार डाला, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी

Ambikapur Murder Case: तलाक का केस वापस नहीं लेने पर कराई ससुर की हत्या, 5 लाख में बुलाए थे 2 शूटर, दामाद समेत 3 गिरफ्तार

Congress President Deepak Baij बोले- यदि भाजपा के नेता पीएम नरेंद्र मोदी को भगवान मानते हैं तो पानी में दीये जलाएं, तेल-घी तो महंगा है

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले- अभी तो हम फील्डिंग कर रहे और भाजपा के विकेट गिरने लगे हैं, हमारी बैटिंग अभी बाकी है