अंबिकापुर

Torture for dowry: दहेज में 2 लाख कम लाई हो कहकर प्रताडि़त करते थे ससुराल वाले, भाई को भी पीटा, नवविवाहिता ने सिखाया सबक

Torture for dowry: नवविवाहिता ने जब कहा कि हम और रुपए नहीं दे सकते तो उसके भाई के साथ सास-ससुर, पति व ननद से की थी मारपीट, रिपोर्ट पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2024, 3:08 PM IST
Torture for dowry
Demo pic

अंबिकापुर. Torture for dowry: दहेज में 2 लाख रुपए कम देने की बात कह कर पति व ससुराल वालों द्वारा नव विवाहिता को प्रताडि़त किया जा रहा था। जब विवाहिता ने रुपए देने से मना किया तो उसके भाई के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की। परेशान होकर विवाहिता अपने मायके लौट आई और मामले (Torture for dowry) की रिपोर्ट मणिपुर थाना में दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

मणिपुर थाना क्षेत्र की युवती की शादी तीन वर्ष पूर्व जशपुर जिला निवासी पंकज ठाकुर से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पति द्वारा दहेज (Torture for dowry) में 2 लाख रुपए कम लेकर आई हो कह कर पत्नी को प्रताडि़त करने लगा। पीडि़ता ने मामले की जानकारी सास व ननद को भी।

Accused Pankaj Thakur arrested

ये भी उसके पति का साथ देते हुए पीडि़ता को प्रताडि़त कर रहे थे। 18 जुलाई को पीडि़ता अपने पति को रुपए देने से इंकार कर दी। इस दौरान पति, सास, ननद द्वारा पीडि़ता व उसके भाई के साथ मारपीट की गई। प्रताडऩा से तंग आकर महिला अपने मायके चली आई और मामले (Torture for dowry) की रिपोर्ट मणिपुर थाना में दर्ज कराई थी।

Torture for dowry: पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

पीडि़ता की रिपोर्ट (Torture for dowry) पर पुलिस ने आरोपी पति पंकज ठाकुर निवासी कउअल थाना छतरपुर जिला पलामु झारखंड हाल मुकाम दरबारीटोली जिला जशपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
15 Sep 2024, 3:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी