अंबिकापुर

सख्त लॉकडाउन देखने रात में निकले कलक्टर-एसपी, जब देखा ये तो कलक्टर ने इन्हें लगाई फटकार

Total lockdown: कोरोना की हर दिन बढ़ती संख्या की चेन (Corona chain) तोडऩे 13 अप्रैल से सरगुजा जिले में कलक्टर (Surguja collector) ने लगाया है सख्त लॉकडाउन (Strict lockdown), चौक-चौराहों पर तैनात की गई है संयुक्त टीम
2 min read
Collector-SP checking in Ambikapur
Collector-SP in City

अंबिकापुर.कलक्टर संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा ने मंगलवार को देर शाम अम्बिकापुर के प्रमुख चौक-चौराहों तथा मार्गों पर जिले में लगाए गए लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रतिबंधात्मक आदेश में दी गई अनुमति के परे बाहर निकलने वालों पर सख्ती बरतने तथा चालानी कार्यवाही के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान कलक्टर (Surguja Collector) ने शहर के घड़ी चौक तथा खरसिया नाका में बेवजह घूमने वालों तथा वाहन चालकों को फटकार लगाकर अधिकारियों को चालानी कार्यवाही के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग अनुमति के तहत बाहर निकल रहे है उन्हें मास्क पहनने और शारीरिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन कराएं। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण (Covid-19) की चेन को तोडऩे 13 अप्रैल की सुबह 6 बजे से पूरे जिले के कंटेन्मेंट जोन घोषित कर प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किया गया है।

नियमों का पालन कराने जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी डटे हुए हैं। सुबह से ही अधिकारी सड़क पर उतरकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

इसके साथ ही जिले की सीमा तथा प्रमुख मार्गों पर बने चेक पोस्ट पर पुलिस का पहरा भी सख्त है। निरीक्षण के दौरान अम्बिकापुर एसडीएम प्रदीप साहू, तहसीलदार ऋतुराज बिसेन तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।


शहर में पसरा हुआ है सन्नाटा
13 अप्रैल से जिले में लगाए गए कंपलीट लॉकडाउन (Complete lockdown) का असर अंबिकापुर शहर समेत ग्रामीण इलाकों में भी दिख रहा है। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। इक्का-दुक्का लोग बाहर निकल भी रहे हैं तो पुलिस व प्रशासनिक टीम चौक-चौराहों पर उनसे पूछताछ कर रही है। बेवजह निकले लोगों पर कार्रवाई भी की जा रही है।

Updated on:
14 Apr 2021 07:38 pm
Published on:
14 Apr 2021 07:38 pm
Also Read
View All
BJP Leader Externment: भाजपा नेता ने पटवारी के सिर पर दे मारी थी कुर्सी, कलेक्टर ने 1 साल के लिए किया जिलाबदर, इन 6 जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध

Ambikapur News: किराए के मकान में मिली थी युवती की लाश, पुलिस ने 3 दिन बाद ही ब्वायफ्रेंड को कर लिया गिरफ्तार

Ambikapur Dilapidated Roads: मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले का घेराव कर की नारेबाजी, कहा- कब बनेंगीं अंबिकापुर की जर्जर और गड्ढे वाली सडक़ें? See Video

IPS Son’s Beaten: आईपीएस के बेटे की बेल्ट और कड़े से बेदम पिटाई, आरोपी बोले- तेरा बाप Police ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे से मारपीट, लूटे रुपए, आरोपी बोले- हम यहां के दादा हैं