अंबिकापुर

CG News: 82 लाख से बने स्टेडियम में नहीं होते टूर्नामेंट, गाय-भैंस बांधने के आ रहा काम

CG News: बैकुंठपुर में आदर्श ग्राम पंचायत बुडार में बस्ती से 6 किलोमीटर दूर करीब 82 लाख की लागत से निर्मित मिनी स्टेडियम में गाय-भैंस बांधने लग गए हैं।
less than 1 minute read
cg news

CG News: छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में आदर्श ग्राम पंचायत बुडार में बस्ती से 6 किलोमीटर दूर करीब 82 लाख की लागत से निर्मित मिनी स्टेडियम में गाय-भैंस बांधने लग गए हैं। वहीं बारिश के मौसम में मिर्ची, भांटा, आलू की भी खेती होती है।

CG News: नहीं होता कोई टूर्नामेंट

CG News: जानकारी के अनुसार वर्ष 2017-18 में आदर्श ग्राम बुडार में मिनी स्टेडियम निर्माण कराने स्वीकृति मिली थी। जिसमें स्टेडियम की लागत करीब 50 लाख, मैदान समतलीकरण 17 लाख और स्टेडियम पहुंच मार्ग मुरुम सड़क बनाने करीब 15 लाख शामिल थी। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बैकुंठपुर को एजेंसी बनाकर निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी थी। जिसने ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर दिया गया है।

निर्माण के बाद करीब छह साल बीतने को है, लेकिन कोई टूर्नामेंट नहीं होता है। क्योंकि आबादी बस्ती से काफी दूर और गांव से बिल्कुल किनारे निर्माण हुआ है। फिलहाल छह साल से स्टेडियम लावारिस पड़ा हुआ है। जिससे कुछ ग्रामीण ग्राउंड के भीतर गाय-भैंस पालन करने लग गए हैं और गोबर का ढेर लगा हुआ है।

Updated on:
12 Jan 2025 11:08 am
Published on:
12 Jan 2025 11:07 am
Also Read
View All
Crime in Surguja: दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश, स्कूटी में रखकर दुकान खोल रहा था संचालक

Ambikapur News: 7 साल बाद जेल से रिहा होने की थी खुशी, लेकिन 2 घंटे बाद ही किस्मत ने दे दिया धोखा, घर पहुंची लाश

CVCA News: छत्तीसगढ़ वेटेरंस क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने विंध्येश्वर शरण सिंहदेव, कहा- सरगुजा से अच्छे खिलाड़ी देने का होगा प्रयास

Ambikapur Crime: शिक्षिका गई थी स्कूल, लौटी तो दरवाजा था टूटा और आलमारी खुली, ज्वेलरी समेत लाखों के सामान थे गायब

Crime News: सूरजपुर में जमीनी रंजिश ने ली जान: युवक को पार्टी के बीच से उठाया, पीट-पीटकर सडक़ किनारे फेंका