अंबिकापुर

राहुल गांधी की सभा के लिए टीएस और SPG ने संभाली कमान, जानिए क्या-क्या करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

नेता प्रतिपक्ष ने विधायकों के साथ लिया जायजा, सीतापुर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में 1 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे राहुल गांधी
2 min read
• •
Updated: 16 May 2018, 10:27 PM IST
SPG and TS
SPG and TS Singhdeo

अंबिकापुर/सीतापुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को सीतापुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में किसान सम्मेलन व आमसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए एसपीजी ने मंगलवार से ही पूरी व्यवस्था संभाल ली है।

इधर नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने सुबह से ही विधायकों के साथ कार्यक्रम स्थल में पहुंच तैयारियों का जायजा लिया। सभा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दोपहर करीब 1 बजे राहुल गांधी यहां पहुंचेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सीतापुर के गांधी स्टेडियम में बुधवार को पूरा खाका तैयार किया गया। सुरक्षा के लिहाज से एसपीजी के जवानों ने कमान संभाल रखा है। इधर नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव व आदित्येश्वर शरण सिंहदेव पिछले कुछ दिनों से सीतापुर में ही डटे हुए हैं।

बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में विधायकों के साथ पहुंच तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सीतापुर विधायक अमरजीत भगत, लुण्ड्रा विधायक चिंतामणी महाराज, महापौर डॉ अजय तिर्की, डीसीसी अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक सहित अन्य उपस्थित थे। गौरतलब है कि राहुल गांधी की सभा अप्रैल माह में होने वाली थी। यह किन्हीं कारणों से स्थगित कर दी गई थी।


चौपर उतारकर किया गया रिहर्सल
राहुल गांधी के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए शास्त्री स्टेडियम की पूरी व्यवस्था एसपीजी ने संभाल ली है। बुधवार की दोपहर १ बजे हैलीकॉप्टर से सीतापुर के शास्त्री स्टेडियम पहुंचेंगे। हेलीपेड में 50 प्रमुख लोगों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

सर्किट हाउस में लंच के बाद राहुल गांधी किसान सम्मेलन व आमसभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद जिले के प्रमुख पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। एसपीजी के अधिकारियों द्वारा पूरे कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्तसावधानी बरती जा रही है।

Published on: