3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरी के सपने दिखाकर 5 साल तक लड़की से करता रहा अय्याशी, खुला राज तो होटल में किया ये काम

शुरुआत में आरोपी ने मामले को खुदकुशी बताने की कोशिश की थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 16 May 2018, 8:54 PM IST

CG News

रायपुर . होटल यांत्रिक में जिस युवती की हत्या हुई थी, उसे उसके पार्टनर ने शादी करने और रायपुर में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। और इसी की आड़ में उसका दैहिक शोषण करता रहा। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। शुरुआत में आरोपी ने मामले को खुदकुशी बताने की कोशिश की थी।

उल्लेखनीय है कि होटल में अंबिकापुर की अर्पूवा तिवारी की लाश मिली थी। वह 11 मई को अंबिकापुर के ही विपिन दुबे के साथ कमरा नंबर 105 में ठहरी थी। विपिन उसकी हत्या करके कमरे में बाहर ताला लगाकर चला गया था। तीन दिन बाद पुलिस को इसकी सूचना मिली थी। उस समय युवती की लाश डिकंपोज हो चुकी थी।

एएनएम बनाने का दिया था झांसा

आरोपी विपिन का मृतका के घर कई सालों से आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान उसने युवती को अपने झांसे में लिया। आरोपी के साथ प्रेम संबंध होने के बाद उसे लगातार शादी का झांसा देता रहा। आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। बीच में युवती और आरोपी के बीच विवाद हो गया था। फिर आरोपी ने उसे रायपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग में एएनएम की नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

इसके एवज में उससे एक लाख रुपए भी लिए थे। आरोपी उसे नौकरी व शादी करने का आश्वासन देता रहा। आरोपी ने न शादी की और न ही युवती को नौकरी दिलाई। घटना वाले दिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। और बाहर ताला लगाकर भाग निकला था।

रातभर खुदकुशी बताता रहा आरोपी

रायपुर पुलिस के कब्जे में आते ही आरोपी पूरे मामले को खुदकुशी का बताने लगा। पुलिस उससे रातभर पूछताछ करती रही, लेकिन आरोपी बार-बार अपना एक ही बयान दोहराता रहा। बाद में पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान और मोबाइल कॉल, होटल में मिले सीसीटीवी फुटेज, नौकरी लगवाने का झांसा आदि के बारे में पूछताछ की, तो आरोपी टूट गया। और हत्या करना स्वीकार कर लिया।

मृतका के शरीर में कई चोट के निशान मिले हैं। आरोपी ने मारपीट करते हुए हत्या करना स्वीकार कर लिया है। उस पर हत्या और साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज किया गया है।
मोहसीन खान, टीआई, गंज रायपुर