22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद अब इस होटल में मिली अंबिकापुर की लड़की की पुरानी लाश, फैली सनसनी

होटल यांत्रिक में इससे पहले सेक्स रैकेट व अन्य घटनाएं सामने आ चुकी है।

3 min read
Google source verification
CG News

रायपुर . स्टेशन रोड स्थित होटल यांत्रिक में एक युवती की हत्या हो गई। उसके साथ ठहरा युवक फरार है। हत्या में उसका हाथ होना बताया जा रहा है। दोनों दो दिन पहले होटल में ठहरे थे। युवक-युवती अंबिकापुर हैं। रविवार को होटल में युवती का शव मिला। शव डिकंपोज हो चुका है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गायब युवक की तलाश शुरू कर दी है। होटल यांत्रिक में इससे पहले सेक्स रैकेट व अन्य घटनाएं सामने आ चुकी है।

अर्धनग्न अवस्था में बिस्तर में पड़ी थी युवती की लाश

पुलिस के मुताबिक स्टेशन रोड स्थित होटल यांत्रिक में रविवार को शाम करीब 5 बजे कमरा नंबर 105 से तेज दुर्गंध आने लगी। कमरे में बाहर से ताला लगा था। इसकी सूचना होटल प्रबंधन ने पुलिस को दी। इसके बाद ताला तोड़ा गया। भीतर बिस्तर में युवती की लाश पड़ी थी। शव अर्धनग्न अवस्था में था। पूरा शरीर फूल चुका था। सडऩ होने की वजह से उसमें से दुर्गंध आ रही थी। होटल में पहचान संबंधी दस्तावेजों के आधार पर मृतका की शिनाख्त अपूर्वा तिवारी (27) के रूप में की गई है। उसके साथ ठहरने वाला विपिन दुबे(37) है, जो फरार है। कमरे में शराब की बोतल भी मिली है। दोनों अंबिकापुर के हैं। और 11 मई को सुबह सवा 8 बजे होटल पहुंचे थे। दोनों ने होटल में ठहरने का कारण रायपुर में परीक्षा देने आना बताया था।

जिस दिन ठहरे, उसी रात हत्या
युवती का शरीर डिकंपोज हो चुका है। आशंका जताई जा रही है कि जिस दिन अपूर्वा और विपिन होटल में ठहरे थे। उसी दिन विपिन ने उसकी हत्या कर दी और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। तीन दिन हो जाने के कारण शव डिकंपोज होने लगा है। 11 मई को कमरे में ठहरते समय ही दोनों एक साथ दिखे थे। इसके बाद से दोनों को किसी ने नहीं देखा। अगले दिन कमरे में ताला लगा था, तब होटल के मैनेजर ने युवक के मोबाइल में कॉल किया। उसका मोबाइल बंद मिला। फिर रविवार को भी फोन किया, तो भी उसका नंबर बंद मिला। इस बीच कमरे से दुर्गंध आना शुरू हो गया था। रविवार शाम को दुर्गंध बढ़ गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

अंबिकापुर में गुमशुदगी का मामला
अंबिकापुर में विपिन के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जाता है कि युवक तीन दिन पहले कार लेकर निकला है, जो अब तक नहीं पहुंचा है। युवती के परिजनों का भी पता चल गया है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। युवती का शव मरच्यूरी में रखा गया है।

युवती की पहचान हो गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। युवक की तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हो सकेगी।
मोहसीन खान, टीआई, गंज, रायपुर

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग