
CG Railway Update: 20 सितंबर से इन 4 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव(photo-canva create patrika)
CG Railway Update: 79वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल स्थित भोड़वाल माजरी स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। पहले यह सुविधा 30 सितंबर से शुरू होनी थी, लेकिन अब इसे 20 सितंबर से लागू किया जाएगा। श्रद्धालुओं को इसका लाभ 31 अक्टूबर तक मिलेगा। इस फैसले से समागम में देशभर से पहुंचने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
रेलवे के मुताबिक, श्रद्धालुओं की बढ़ती सुविधा को देखते हुए अस्थायी ठहराव की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यह व्यवस्था 30 सितंबर से शुरू होनी थी, लेकिन अब इसे 10 दिन पहले यानी 20 सितंबर से लागू किया जाएगा। इस दौरान समागम में जाने वाले यात्रियों को भोड़वाल माजरी स्टेशन पर इन ट्रेनों से उतरने और चढ़ने की सुविधा मिलेगी।
ट्रेन संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक भोड़वाल माजरी स्टेशन पर दोपहर 3:48 बजे पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन 3:50 बजे रवाना होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस सुबह 5:56 बजे भोड़वाल माजरी पहुंचेगी और 5:58 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
रेलवे ने 20847 दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन (ऊधमपुर) एक्सप्रेस को भी भोड़वाल माजरी स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया है। यह ट्रेन सुबह 8:41 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 8:43 बजे रवाना होगी। वापसी में 20848 शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस सुबह 9:35 बजे भोड़वाल माजरी पहुंचेगी और 9:37 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
रेलवे की ओर से यह अस्थायी ठहराव 20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक लागू रहेगा। इसका उद्देश्य 79वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा देना है। इन अतिरिक्त ठहरावों से छत्तीसगढ़ और देश के अन्य हिस्सों से समागम में पहुंचने वाले यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
Updated on:
18 Sept 2026 03:29 pm
Published on:
18 Sept 2026 03:28 pm
