18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur News: बीरगांव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 76 श्रमवीरों का सम्मान

Raipur News: कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही
less than 1 minute read
Google source verification
birgaon news

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत ( dpr chhattisgarh )

भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा मां बंजारी मंडल की ओर से बुधवार बाजार प्रांगण में किसान-मजदूर कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। मुख्यमंत्री साय ने बीरगांव पहुंचकर मां परमेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 76 दीप प्रज्वलित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए विकास और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वालों का सम्मान समारोह में बीरगांव क्षेत्र के 76 श्रमवीरों, किसानों और समाजसेवियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इनमें किसान, मजदूर, पारंपरिक दाई, मूर्तिकार, कुम्हार, चिकित्सक, नर्स, मितानिन, आशा कार्यकर्ता, शिक्षक, सफाई कर्मचारी, गौ-सेवक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे। खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े लोगों तथा गणेश और दुर्गा उत्सव समितियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से पहले छत्तीसगढ़ी कलाकार कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में उद्योग मंत्री लखन देवांगन, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक मोतीलाल साहू, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर, आरडीए अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजन में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. ओमप्रकाश देवांगन सहित स्थानीय पदाधिकारियों की प्रमुख भूमिका रही।