अंबिकापुर

कोहरे से लिपटी सड़क पर धमाके के साथ फटा टायर और भिड़क गए 2 ट्रेलर, 5 घंटे जाम रहा एनएच

अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर सांड़बार बेरियर के आगे हुआ हादसा, सूचना पर 5 घंटे लेट से पहुंची पुलिस
2 min read
Trailer accident
Trailer accident

अंबिकापुर. दो ट्रेलर में आमने-सामने हुई टक्कर में पांच घंटे से भी अधिक समय तक एनएच-43 पर जाम लगा रहा। काफी देर बाद पुलिस ने पहुंचकर वहां से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया, तब कहीं जाकर आवागमन शुरू हो सका। ट्रेलर के ड्राइवर ने बताया कि सुबह हल्का कोहरा था और इसी बीच उसका टायर फट गया।

टायर फटने से ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर से भिड़कर खेत में पलट गया। बीच सड़क पर दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।


शनिवार की सुबह 8 बजे के आसपास बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पर सांड़बार बेरियर के पास कोल परिवहन में लगी दो ट्रेलर आपस में आमने-सामने भिड़ गई। हालांकि हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ। लेकिन दोनों वाहनों के सड़क के बीचो-बीच दुर्घटनाग्रस्त होने से सुबह 8 बजे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया।

इसकी सूचना लोगों ने मणिपुर पुलिस को भी दी। लेकिन मणिपुर पुलिस लगभग 5 घंटे देर से मौके पर पहुंची और आवागमन को बहाल करने में लग गई।

टायर फटने से हुआ हादसा
ट्रेलर क्रमांक आरजे 14 जीई-4964 के चालक बिहार के गया निवासी महेन्द्र सिंह पिता मुखदेव ने बताया कि उसकी ट्रेलर का टायर अचानक फट गया। इससे उसका वाहन अनियंत्रित हो गई। कोहरा होने की वजह से उदयपुर की तरफ से आ रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 एसी-4699 के चालक झारखंड के पलामू निवासी 25 वर्षीय सद्दाम खान पिता अल्लाउद्दीन खान को वाहन नजर नहीं आई और सामने से भिड़ंत हो गई। टकराने के बाद दोनो ंवाहन का इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी वजह से दोनों वाहन सड़क पर ही फंस गए।

वाहनों की लगी कतार
दो ट्रेलर की टक्कर से एनएच 43 पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। जब तक पुलिस वाहन को सड़क से हटाती तब तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। लगभग 5 घंटे बाद जब पुलिस पहुंची तब कहीं जाकर क्रेन से दोनों वाहनों को सड़क से उठाकर साइड किया गया।

Updated on:
25 Dec 2017 11:09 am
Published on:
24 Dec 2017 06:03 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ