अंबिकापुर

U turn in unique case: पटवारी को रिश्वत देने कलेक्टर से उधार मांगने वाले ने लिया यू टर्न, कहा- बहकावे में आकर की शिकायत

U turn in unique case: जमीन का नक्शा काटने के बदले हल्का पटवारी पर 10 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाकर कलेक्टर जनदर्शन में दिया था आवेदन, दूसरे ही दिन एक और आवेदन देकर शिकायत ली वापस
2 min read
U turn in unique case
Mustkim Khan

अंबिकापुर। शहर के मोमिनपुरा निवासी मुस्तकिम खान ने मंगलवार को जनदर्शन में कलेक्टर से हल्का पटवारी द्वारा नक्शा काटने के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। उसने कलेक्टर ने रुपए उधार मांगे थे। दूसरे ही दिन उसने यू-टर्न (U turn in unique case) ले लिया। बुधवार को उसने दोबारा कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत कर पटवारी पर लगाए गए आरोप को निराधार बताया है। आवेदन में उसने कहा है कि कानून की जानकारी न होने और किसी के बहकावे में आकर उसने शिकायत कर दी थी।

हम आपको बता दें कि बुधवार को आवेदक मुस्तकिम द्वारा कलेक्टर को शिकायत वापस लेकर शिकायत को खारिज करने आवेदन प्रस्तुत किया गया है। आवेदन में उसने लिखा है कि शिकायत के बाद उसे जानकारी हुई कि हल्का पटवारी द्वारा जांच प्रतिवेदन न्यायालय तहसीलदार अम्बिकापुर के न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है।

Mustkim Khan

वर्तमान में आवेदित भूमि पर धान की खड़ी फसल लगी हुई है, इसलिए लाल स्याही से नक्शा का बटांकन किया जाना संभव नहीं था। उसकी शिकायत पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं चाहने एवं फसल कटने के पश्चात सार्वजनिक रास्ता के लिए त्यजन हेतु विधिवत आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की बात कही है।

U turn in unique case: बहकावे में आकर की शिकायत

मुस्तकिम खान ने यह भी बताया है कि कानून की जानकारी नहीं होने तथा दूसरे के बहकावे में आकर उसने कलेक्टर से शिकायत की थी। उसने कलेक्टर से उधार में रुपए मांगे थे।

उनके द्वारा इस मामले में किसी तरह की राशि का लेन-देन नहीं किया गया है और आरोप को निराधार बताते हुए उक्त शिकायत को खारिज करने की बात कही है।

Updated on:
06 Nov 2024 06:36 pm
Published on:
06 Nov 2024 06:36 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से