अंबिकापुर

Vastu Tips: अच्छी कमाई के बाद भी नहीं बच पा रहे हैं रुपए तो तत्काल घर की ये चीजें कर लें ठीक

Vastu Tips: घर में यदि वास्तु दोष (Vastu defect) होता है तो सब कुछ अच्छा होते भी बरकत नहीं होती है, आइए जानते हैं छोटी-छोटी मगर काम की बातें
2 min read
Vastu tips
Vastu tips

अंबिकापुर. अच्छी कमाई के साथ-साथ हर परिवार के लिए सेविंग भी बहुत जरूरी होती है। कम कमाई करने वाले लोग भी थोड़ा-थोड़ा बचत करते हैं।

अच्छी कमाई के बाद भी यदि घर पर रुपए नहीं बच पा रहे हैं तो आपको अपने घर व आस-पास नजर दौड़ाने के जरूरत है। इन चीजों को तत्काल ठीक कर लेने के बाद बरकत आने लगती है, कमाई के साथ बचत भी होती है और परिवार खुशहाल रहता है।


वास्तु (Vastu Shastra) के अनुसार घर व आस-पास का माहौल रहने पर वहां खुशहाली रहती है। यदि वास्तु दोष है तो खुशियां चंद पलों की मेहमान होती हैं। ऐसा क्यों होता है, यह हमें जानने की जरूरत है। यदि आपकी कमाई काफी अच्छी है, इसके बावजूद रुपए घर पर नहीं टिक रहे हैं।

आप सेविंग करना तो चाहते हैं लेकिन किसी न किसी कारण से खर्च हो जा रहे हैं तो वास्तु दोष को ठीक करना जरूरी होता है। हम आपको छोटी-छोटी मगर काम की चीजें बताने जा रहे हैं। यदि घर पर रुपए नहीं टिक रहे हैं तो-


1. सबसे पहले अपने घर के कोनों में नजर दौड़ाइए, यदि वहां मकड़ी के जाले दिख रहे हैं तो उन्हें तत्काल हटा दीजिए। मकड़ी का जाला कहीं न कहीं इसके लिए जिम्मेदार है।


2. यदि घर की दीवारों से पपडिय़ां निकल रहीं हैं तो इसे भी तत्काल ठीक कर लें, क्योंकि दिखने में तो यह खराब दिखती ही हैं, ये आर्थिक स्थिति पर भी असर डालती हैं।


3. घर के पौधों या दुकानों में लगी पौधों की पत्तियां सूखी हुईं हैं तो उन्हें तत्काल हटा दें या काट दें। सूखे पेड़ या पत्तियां बरकत की निशानी नहीं होती है।


4. यदि घर के आस-पास चमगादड़ों का डेरा है तो यह काफी अशुभ माना जाता है। यह भी गरीबी का कारण बनता है।
ऐसी ही छोटी चीजों पर ध्यान देकर आप अपने घर या आस-पास का वास्तु दोष (Vastu defect) ठीक कर खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।

Published on:
24 Sept 2021 01:59 pm
Also Read
View All
Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Surguja News: छात्राएं रोती हुईं बोलीं- हॉस्टल की गार्ड हमसे धुलवाती है वर्दी, रात में करवाती है मालिश, देती है धमकी

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video

Surguja Crime News: नहीं पकड़े गए 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाइगीरी के आरोपी, व्यापारियों का थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरु

Ambikapur News: अभाविप ने कुलपति पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- ये VC बनने के लायक ही नहीं, हमारी सरकार की भी है गलती