अंबिकापुर

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Somnath Swabhiman Yatra News: महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे स्टेशन से 20 दिन पहले हो गया था लापता, महाराष्ट्र की भुसावल रेलवे पुलिस ने दर्ज की है गुमशुदगी, परिजनों ने सरगुजा कलेक्टर से खोजने की लगाई गुहार
3 min read
Somnath Swabhiman yatra
Somnath Swabhiman yatra, कलेक्टर से गुहार लगाने पहुंची पत्नी व परिजन (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विभिन्न मौकों पर श्रद्धालुओं को तीर्थयात्रा कराई जाती है। इसी कड़ी में 22 जून को 87 लोग सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा (Somnath Swabhiman Yatra missing news) में शामिल होने निकले थे। 26 जून को वापसी के दौरान यात्रा में शामिल सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलका निवासी 48 वर्षीय ग्रामीण जलगांव रेलवे स्टेशन से लापता हो गया। अन्य श्रद्धालुओं ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इधर लापता होने की खबर पर परिजन परेशान हो गए। उन्होंने जलगांव पहुंचकर खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। महाराष्ट्र की भुसावल रेलवे पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। इधर परिजनों ने शुक्रवार को सरगुजा कलेक्टर से उसे खोजने की गुहार लगाई है। गुमशुदा की पत्नी ने अपने पति को खोजने 65 हजार में अपनी जमीन गिरवी रख दी। अब तक उनके डेढ़ लाख रुपए खर्च हो चुके हैं।

Somnath Swabhiman Yatra, भुसावल रेलवे पुलिस द्वारा दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट (Photo- Patrika)

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलका निवासी पूरन राम पोर्ते पिता तिलक राम पोर्ते 48 वर्ष छत्तीसगढ़ शासन की सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में शामिल होने 22 जून को 87 श्रद्धालुओं के साथ ट्रेन से निकला था। सोमनाथ दर्शन के बाद 26 को वापसी के दौरान टे्रेन महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे स्टेशन (Jalgaon Railway station) पर पहुंची थी।

इस दौरान शाम करीब सवा 7 बजे वह ट्रेन से उतर गया था। इसके बाद वह ट्रेन में नहीं चढ़ा। अन्य श्रद्धालुओं ने उसकी खोजबीन की, पता नहीं चलने पर यात्रा से संबंधित जिम्मेदारों को सूचना दी। इसके बाद वे लौट आए। यहां उन्होंने उसके परिजन को जानकारी दी तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

इसके बाद परिजन उसे खोजने जलगांव पहुंचे और रेलवे स्टेशन से लेकर अन्य जगहों पर खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। इधर महाराष्ट्र की भुसावल रेलवे पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट (Villagers missing report) दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

मंत्री से लगाई गुहार, अब कलेक्टर से मिले

जलगांव रेलवे स्टेशन से रहस्यमय ढंग से लापता पूरन राम पोर्ते को खोजने उसके परिजन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल से मिले थे। परिजन का कहना है कि मंत्री ने कहा कि पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है। इसी बीच शुक्रवार की दोपहर परिजन कलेक्टर से मिलने अंबिकापुर पहुंचे। उन्होंने अब कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उसे खोजने की गुहार लगाई है।

Villager Missing, कलेक्टोरेट में गुमशुदा के परिजन (Photo- Patrika)

Husband missing case: पत्नी ने गिरवी रख दी जमीन

पति के लापता होने से उसकी पत्नी व बेटी से लेकर अन्य परिजन काफी चिंतित हैं। पत्नी गंगामती पोर्ते ने बताया कि पति की उसने अपने स्तर से काफी खोजबीन की है। इसमें अब तक उनके डेढ़ लाख रुपए खर्च हो चुके हैं।

रुपए नहीं होने पर उसने 65 हजार में अपनी जमीन भी गिरवी रख दी है, लेकिन घटना के 20 दिन से ज्यादा हो जाने के बाद भी पति का पता नहीं चल सका है। उसने कहा कि यह शासन-प्रशासन के जिम्मेदारों की लापरवाही भी है।

Updated on:
17 Jul 2026 05:04 pm
Published on:
17 Jul 2026 05:04 pm