अंबिकापुर

मक्के के खेत में 2 भालुओं ने किया हमला, पंजा मारकर गुप्तांग…, ग्रामीण बोला- सब खत्म हो गया

पिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे बेटे ने डंडा मारकर भालुओं को भगाया, गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती
2 min read
Injured villager
Villager injured in bear attack

अंबिकापुर. अलसुबह एक ग्रामीण अपने मक्के की खेत में जा रहा था। इस दौरान वहां दो भालू पहले से छिपे हुए थे। ग्रामीण को आता देख दोनों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने अपने पैने पंजों से उसे लहूलुहान तो किया ही, साथ में उसका गुप्तांग भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

आवाज सुनकर बेटे ने डंडे से भालुओं पर वार किया तो वे उसे छोड़ जंगल की ओर भाग गए। स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ग्रामीण ने गुप्तांग की बात करते हुए बताया कि सब कुछ खत्म हो गया।


सूरजपुर जिले के ग्राम कुदरगढ़ निवासी लालमन पिता रामलाल 50 वर्ष शुक्रवार की सुबह 4 बजे घर से लगे अपने खेत में गया था। इस दौरान 2 भालू पहले से वहां बैठे थे। उन्होंने जैसे ही ग्रामीण को खेत में घुसते देखा, उस पर हमला कर दिया। दोनों ने अपने पैने नाखूनों से शरीर पर जगह-जगह गहरे जख्म बना दिए।

इस दौरान एक भालू ने उसके गुप्तांग पर पंजा मारा और नोंच डाला। ग्रामीण ने जान बचाने चिल्लाना शुरु किया तो उसका बेटा डंडा लेकर पहुंचा। उसने पिता को घिरा देखा तो डंडे से भालुओं के सिर पर प्रहार किया। इससे दोनों भालू उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। इसके बाद बेटे ने पिता को घर के अन्य सदस्यों के सहयोग से ओडग़ी अस्पताल में भर्ती कराया।


गंभीर है हालत
ओडग़ी के डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर किया। यहां दो दिन तक इलाज चला लेकिन स्थिति में सुधार नहीं आया। इस पर डॉक्टरों ने उसे वहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। यहां ग्रामीण का उपचार जारी है। बातचीत के दौरान घायल ग्रामीण ने बताया कि भालुओं के हमले में सबकुछ खत्म हो गया।

Published on:
09 Oct 2018 04:58 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद