14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

London Book of World Record में दर्ज हुआ अंबिकापुर के डॉ. डीके सोनी का नाम, दिल्ली में मिला सम्मान

London Book of World Record: सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ डीके सोनी लगातार कर रहे हैं काम, उनके द्वारा किए गए कार्यों को मिली अब अंतरराष्ट्रीय पहचान
2 min read
Google source verification
Landon Book of World Record, Dr. DK Soni

Dr DK Soni got award (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। आरटीआई एक्टिविस्ट एवं अधिवक्ता अंबिकापुर निवासी डॉ. डीके सोनी का नाम लंदन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड (London Book of World Record) में दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें यह उपलब्धि उनके द्वारा किए गए जनहित, सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार विरोधी कार्यों के लिए हासिल हुआ है। पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यूनाइटेड किंगडम के डॉ. ईवांगाशिना, यूरोपियन यूनियन हेड रिपब्लिक ऑफ क्रोएशिया एवं इंटरनेशनल चेयरमैन इंडिया अविनाश डी. सकुंदेया द्वारा रिकॉर्ड का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

बता दें कि डॉ. डीके सोनी (RTI Activist Dr. DK Soni) न्याय में देरी, भ्रष्टाचार और विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। वे अपनी संस्था सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस के माध्यम से लोगों को तत्काल और सुलभ न्याय दिलाने के लिए लगातार कोशिश करते रहे हैं।

आरटीआई और जनहित याचिकाओं के माध्यम से उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों को हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक उठाया और कानूनी लड़ाइयां लड़ीं। उन्होंने सरकारी विभागों (Government department) में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को उजागर करने में भी अहम भूमिका निभाई है। दस्तावेजी प्रमाणों के आधार पर कई मामलों में कार्रवाई कराते हुए भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है।

London Book of World Record: दिल्ली में किया गया सम्मानित

अवार्ड के लिए देशभर में सामाजिक, कानूनी, व्यापार एवं उद्योग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए थे। चयन प्रक्रिया और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद, आदिवासी हित, शासन हित और जनहित में उल्लेखनीय योगदान देने पर डॉ. डीके सोनी को यह सम्मान पत्र दिल्ली स्थित कांस्टीच्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

आगे भी मजबूती से उठाऊंगा मुद्दे

डॉ. डीके सोनी को सम्मान मिलने पर उनके परिजन, अधिवक्ताओं और सामाजिक न्याय के लिए कार्य करने वाले लोगों में हर्ष का माहौल है। लंदन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर डॉ. सोनी (RTI Activist) ने कहा कि यह सम्मान उन्हें जनहित और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में और अधिक ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने भविष्य में भी समाजहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात कही।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग