अंबिकापुर

Ward delimitation: वार्डों के परिसीमन को लेकर 15 जुलाई को सामूहिक आपत्ति सौंपेगी कांग्रेस, कहा- हाई कोर्ट तक जाएंगे

Ward delimitation: अंबिकापुर नगर निगम के वार्डों के परिसीमन के प्रारंभिक प्रकाशन के बाद से ही मचा हुआ है बवाल, कांग्रेस ने राजीव भवन में बैठक पर लिया फैसला
3 min read
• •
Updated: 11 Jul 2024, 8:12 PM IST
Ward delimitaion

अंबिकापुर. Ward delimitation: आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों एवं वार्डों के परिसीमन (Ward delimitation) को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक राजीव भवन में आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्यत: अंबिकापुर नगर निगम के 48 वार्डों के परिसीमन और इससे प्रभावित होने वाले नागरिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में सभापति अजय अग्रवाल ने निगम प्रशाासन पर सत्तारुढ़ दल के साथ मिलीभगत कर वार्डों के परीसीमन का आरोप लगाया है।


सभापति ने कहा कि शहर के किसी भी नागरिक ने निगम के किसी भी सर्वेक्षक द्वारा वार्डों का सर्वे करते या पंचनामा बनाते नहीं देखा है। लगता है कि सत्ताधारी दल के कार्यालय से परिसीमन को लेकर जो प्रस्ताव आया है, उसे निगम प्रशासन ने बंद कमरे में सील-मोहर लगाकर स्वीकृति दे दी है।

अजय अग्रवाल ने निगम प्रशासन पर यह भी आरोप लगाया कि ऐसा करते हुए उन्होंने दिमाग का भी उपयोग नहीं किया। अंबिकापुर शहर की आबादी के अनुसार वार्डों की आबादी 2 हजार 610 लोगों की होनी चाहिए, किंतु वार्डो की सीमाओं के बदलने, वार्डों में क्षेत्रों के जुडऩे और हटने के बावजूद आबादी के कॉलम को यथावत रखा गया, जो आश्चर्यजनक है।

एमआईसी सदस्य शफी अहमद ने कहा कि हम परिसीमन से नहीं बल्कि परिसीमन के कारण शहर के नागरिकों के लिए उत्पन्न होने वाली समस्याओं को लेकर हैरान-परेशान हैं। परिसीमन से प्रभावित नागरिकों के पते में अब वार्ड का नंबर बदल जाएगा जिससे उन्हें प्रशासनिक कार्यकलाप में दिक्कत होगी।

पासपोर्ट धारकों को तो पता बदलवाने में भारी समस्याओं का सामना करना पडेगा। परिसीमन से प्रभावित लोगों को अब नए मतदान केन्द्रों में मतदान हेतु जाना पड़ेगा। कुल मिलाकर भाजपा अम्बिकापुर शहर में अपने जीत की संभावनाओं के प्रयास में शहरवासियों को समस्याओं में ढकेल रही है।

हाईकोर्ट तक जाने की कही बात

एमआईसी सदस्य द्वितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि विसंतगतिपूर्ण परिसीमन (Ward delimitation) से नागरिकों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिये कांग्रेस उच्च न्यायालय तक जाएगी। बैठक को बालकृष्ण पाठक, जेपी श्रीवास्तव, मधु सिंह, मो. इस्लाम, दुर्गेश गुप्ता, सीमा सोनी व विकल झा ने भी संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद थे।

13 जुलाई तक जमा करें आपत्तियों के आवेदन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी कि जिला कांग्रेस कमेटी 15 जुलाई को निगम क्षेत्र के सभी 48 वार्डों के विसंगतिपूर्ण परिसीमन को लेकर एकमुश्त आपत्ति कलेक्टर को सौपेगी।

बैठक में शामिल कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं से यह कहा गया है कि वे 13 जुलाई तक अपनी आपत्तियों का आवेदन जिला कांग्रेस कमेटी के पास जमा करें। जिला कांग्रेस कमेटी इनका संकलन करके 15 जुलाई को कलेक्टर को सौंपेगी। इसके लिए राजीव भवन से कलेक्ट्रेट तक कार्यकर्ता सामूहिक रुप से जायेंगे।

जल्द होगा वार्ड समितियों का गठन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा दिए गए संदेश की जानकारी दी कि कांग्रेस बहुत जल्द वार्ड समितियों का गठन करेगी। ये वार्ड समितियां वार्डों में उपयुक्त उम्मीदवारों का सुझाव देंगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ निगम चुनाव लडऩे वाली है। विसंगतिपूर्ण वार्ड परिसीमन करकर भाजपा इस चुनाव को जीतने का प्रयास कर रही है, लेकिन हम उन्हें बड़े अंतर से हराएंगे।

Updated on:
11 Jul 2024, 8:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत