अंबिकापुर

Weather update: अंबिकापुर में पड़ रही कड़ाके की ठंड, 24 घंटे में 1 डिग्री गिरा पारा, मौसम वैज्ञानिक का है ये कहना

Weather update: लगातार गिरता जा रहा है पारा, सरगुजा में पड़ रही है कड़ाके की ठंड, दिन में भी लोग स्वेटर, जैकेट, टोपी में आ रहे हैं नजर, शाम-सुबह लोग ले रहे अलाव का सहारा
2 min read
Weather update

अंबिकापुर. उत्तर-पश्चिम दिशा से लगातार शुष्क हवाओं के आने का सिलसिला जारी है। इसलिए अंबिकापुर सहित पूरे संभाग में 2 दिनों से कड़ाके की ठंड (Weather update) पड़ रही है। शुष्क हवाओं के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया। जबकि रविवार का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री था। इस तरह लगातार गिर रहे पारे से ठिठुरन बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने गर्म कपड़ों के साथ-साथ अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं मैदानी इलाकों का हाल और ही बेहाल है।

मौसम वैज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार इस वर्ष कड़ाके की ठंड पडऩे की उम्मीद है। वर्ष 2014 में 17 नवम्बर को 9.9 और 18 नवम्बर को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री (Weather update) दर्ज हुआ था। इसके बाद से नवंबर इस अवधि तक न्यूतनम तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं गिरा था।

लेकिन इस वर्ष तापमान 18 नवंबर के बाद से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। चार-पांच दिनों से इस अंचल में शुष्क वायु प्रवाह के कारण वायुमंडलीय नमी की कम होती मात्रा के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हुई है।

Weather update: 24 घंटे में 1 डिग्री से अधिक की गिरावट

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार कई वर्षांे बाद नवंबर महीने में पारा 10 डिग्री (Weather update) से नीचे गरा है। ठंड से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पिछले 24 घंटे के अंदर न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 1 डिग्री से अधिक की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 8.8 व अधिकतम 26.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

Published on:
20 Nov 2024 01:23 pm
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत