अंबिकापुर

Weather updates: सरगुजा में शीतलहर को लेकर अलर्ट: अंबिकापुर का 5.9 तो बलरामपुर का तापमान पहुंचा 4.7 डिग्री

Weather updates: मैनपाट का तापमान बना हुआ है 3 डिग्री के करीब, सरगुजा संभाग में पड़ रही है कड़ाके की ठंड, जिले में येलो अलर्ट जारी
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2024, 7:53 PM IST
Weather updates
Freezing leaves

अंबिकापुर. पिछले चार दिनों से सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड (Weather updates) पड़ रही है। ऐसे में संभाग में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर की ओर से आ रही शुष्क हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को अंबिकापुर शहर का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री जबकि मैनपाट का 3 डिग्री दर्ज किया गया। यहां दो दिनों से सुबह-सुबह ओस की बूंदें भी जमी हुई दिख रही हैं। बलरामपुर जिले की बात करें तो यहां भी तापमान 4.7 डिग्री पहुंच गया है। ठिठुरन वाली ठंड से लोग दिन में भी कांप रहे हैं।

सरगुजा संभाग में कंपकनाने वाली ठंड (Weather updates) पिछले चार दिनों से पड़ रही है। अंबिकापुर में इस सीजन का सबसे कम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। यही वजह है कि लोग रात के अलावा दिन में भी गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर में विक्षोभ की अनुपस्थिति के कारण एक लंबे अरसे बाद इस वर्ष निर्वाध रूप से उत्तरी हवाओं का प्रभाव दिखा था।

Pala in Mainpat

इससे सरगुजा में नवंबर में ही शीतलहर की स्थिति निर्मित हुई थी। लेकिन खाड़ी में हुई हलचल और उत्तर भारत मे पछुआ की सक्रियता के कारण नियमित उत्तरी शुष्क हवा (Weather updates) के बाधित होने से न्यूनतम तापमान में उछाल आया। एक बार फिर विक्षोभों की ऊर्जा दुर्बल होने से हवाओं का प्रवेश उत्तर की ओर से होने लगा है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा रही है।

मैनपाट का पारा 3 डिग्री के करीब

छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट का तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि 4 डिग्री न्यूनतम तापमान के बाद मैदानी इलाकों में पाला (Weather updates) पडऩे लगता है।

Freezing leaves in Mainpat

यही वजह है कि मैनपाट व सामरीपाट क्षेत्र में पाला जमने लगा है। मैदानी इलाकों में जगह-जगह ओस की बूंदें जम रहीं हैं। पेड़-पौधों के पत्तों के अलावा पुआल पर भी बर्फ की सफेद चादर बिछ रही है।

Weather updates: अविभाजित सरगुजा का तापमान

  • सूरजपुर 7.8
  • बैकुंठपुर 7.4
  • बलरामपुर 4.7
  • अंबिकापुर 5.9
Updated on:
13 Dec 2024, 7:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज