अंबिकापुर

Weather Updates: बदला मौसम का मिजाज: मैनपाट में बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, बिछी बर्फ की सफेद चादर

Weather updates: सुबह अंबिकापुर सहित जिलेभर में हुई थी हल्की बारिश, दिनभर लगी रही बादलों की आवाजाही, दोपहर को मैनपाट में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, ओलावृष्टि से किसानों को हुआ भारी नुकसान

2 min read

अंबिकापुर. Weather Updates: मौसम ने रविवार की सुबह फिर से करवट ली। इस वजह से जिला मुख्यालय अंबिकापुर सहित अन्य क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश होती रही। वहीं शाम को मैनपाट के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले ४८ घंटे तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान तेज गरज के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। वहीं मौसम साफ होते ही एक बार फिर तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।


मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय उपरी हवा के चक्रीय परिसंचरण से भारी मात्रा में नमी का प्रवेश उत्तरी छत्तीसगढ़ में जारी है। वहीं अरब सागर में सक्रिय चक्रवात बना हुआ है। इन दोनों प्रभाव के कारण उत्तरी छत्तीसगढ़ में इसका असर देखा जा रहा है।

रविवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह अंबिकापुर सहित कई क्षेत्रों में घने बादल व तेज हवा चलने से मौसम शुष्क रहा। सुबह-सुबह बूंदाबादी हुई। इसके बाद धूप भी निकली।

इसके बाद पुन: दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसके बाद मौसम का लुकाछिपी का खेल चलता रहा। पुन: चार बजे के बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश व शुष्क हवा के कारण मौसम में ठंडक बनी रही।


बार-बार बदल रहा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के बार-बार सक्रिय रहने के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही थी। वहीं 9 फरवरी को शुष्क हवा का प्रवेश होने के कारण न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पहुंच गया था। 10 फरवारी को तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई थी।

इसके साथ ही शनिवार की देर रात से आसमान में बादल की सक्रियता के कारण न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पहुंच गया था। वहीं रविवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। बेमौसम बारिश व मैनपाट में ओलावृष्टि के कारण ठंड ने पुन: करवट ले ली है।


10 मिनट तक गिरे ओले
अंबिकापुर सहित उत्तरी छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार को कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं दोपहर करीब 2 बजे मैनपाट के क्षेत्रों में लगभग 10 मिनट तक ओलावृष्टि होने से बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। मौसम विभाग के अनुसार अंबिकापुर में शाम 5.30 बजे तक 3.8 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।


फसलों को पहुंचा भारी नुकसान
कृषि वैज्ञानिक के अनुसार बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि की वजह से सबसे अधिक नुकसान किसानों को हुआ है। ओलावृष्टि व बारिश के कारण सब्जियों, तिलहन व दलहन की फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण फल व फूल में कीड़े लग जाएंगे।

ओलावृष्टि चना, मटर व अरहर की फसल के लिए काफी नुकसानदेह है। अगर लगातार बारिश होती रही व मौसम में नमी बनी रही तो मटर व चना में गलन की संभावना बढ़ जाएगी। ओलावृष्टि की वजह से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Published on:
11 Feb 2024 08:17 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Dirty photo case: छात्रा के मोबाइल पर गंदे फोटो और मैसेज भेजता था अतिथि सहायक प्राध्यापक, कुछ दिन फरार रहा, फिर कोर्ट में किया सरेंडर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत