6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक रामकुमार पहुंचे अस्पताल, हाजिरी रजिस्टर देखकर बीएमओ पर भडक़े, कहा- यहां सिर्फ मनमानी चल रही है

MLA Ramkumar Toppo: सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब थे मेडिकल स्टाफ, जिन्होंने छुट्टी ले रखी थी उनका रजिस्टर में नहीं चढ़ा था सीएल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 10 Feb 2024, 8:10 PM IST

विधायक रामकुमार पहुंचे अस्पताल, हाजिरी रजिस्टर देखकर बीएमओ पर भडक़े, कहा- यहां सिर्फ मनमानी चल रही है

Sitapur MLA reprimanded on BMO

सीतापुर. MLA Ramkumar Toppo: सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से मिलकर उनका स्वास्थ्य पूछा। विधायक ने जब हॉस्पिटल का हाजिरी रजिस्टर देखा तो पता चला कि कई मेडिकल स्टाफ गायब हैं। यह देख वे बीएमओ पर भडक़ गए और कहा कि आपलोगों की मनमानी चल रही है। ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने रजिस्टर में मार्क भी कर दिया।


सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से उनका हाल-चाल पूछा तथा अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की उनसे जानकारी ली।

इसके बाद उन्होंने अस्पताल की हाजिरी रजिस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि जिन स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी, वे अस्पताल से नदारद थे। यही नहीं, जिन कर्मचारियों ने रजिस्टर में साइन नहीं किया था या छुट्टी पर थे, उनका सीएल नहीं चढ़ाया गया था।

ऐसे में विधायक ने उन कर्मचारियों के नाम के आगे रजिस्टर में मार्क कर दिया। इस दौरान उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएमओ से कहा कि यहां मनमानी चल रही है। उन्होंने बीएमओ को अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: रिश्तेदार के घर गए ज्वेलर्स संचालक के सूने मकान में चोरों का धावा, 2 लाख नगद समेत ले उड़े 14 लाख के जेवर


लापरवाही नहीं करूंगा बर्दाश्त
विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि अस्पताल के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिनकी ड्यूटी लगाई जाती है वे उसे जिम्मेदारी से निभाएं, ताकि किसी मरीज को कोई परेशानी न हो। विधायक का यह अंदाज देख अस्पताल स्टाफ में खलबली मची रही।