अंबिकापुर

Weather updates: नौतपा रहा कूल-कूल, अब पड़ रही चिलचिलाती गर्मी, शहर का तापमान पहुंचा 38 डिग्री

Weather updates: 25 मई से 2 जून तक रहा नौतपा, मौसम विभाग ने भी मॉनसून के जल्द आने की कही थी बात लेकिन अनुमान हो गया फेल
less than 1 minute read
गर्मी। फोटो-facebook
Photo credit- facebook

अंबिकापुर. इस बार का नौतपा कूल-कूल गुजरा। समय से पूर्व मॉनसून की दस्तक ने लोगों को काफी राहत दिलाई। नौतपा के बाद अब लोग भीषण गर्मी (Weather updates) से परेशान हैं। चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं है। नौतपा के दौरान तापामान में गिरावट आई थी। इसके बाद अब पुन: तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अंबिकापुर शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया है।

नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहा। इस दौरान पूर्व मॉनसून एक्टिविटी के कारण हो रही बारिश के बार नौतपा कूल-कूल रहा। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी। वहीं मौसम विभाग (Weather updates) ने समय से पूर्व मॉनसून के आने का अनुमान लगाया, जो फेल हो गया।

इसके अलावा नौतपा बीतने के बाद चिलचिलाती धूप (Weather updates) व उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं रविवार को तापमान बढक़र 38 डिग्री पहुंच गया है।

Weather updates: लू जैसे हालात

नौतपा (Weather updates) बीतने के बाद अंबिकापुर में लू जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं का असर सरगुजा में देखा जा रहा है। अभी भी पूर्व मानसून एक्टिविटी की स्थिति निर्मित है। दोपहर के बाद बारिश की संभावना बनी हुई है।

Updated on:
08 Jun 2025 08:15 pm
Published on:
08 Jun 2025 08:15 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

Bear Attack on Woman: मैनपाट में खुखड़ी बीन रही थी महिला, अचानक आ धमका भालू, चेहरे पर मारा पंजा, हुई बेहोश

Wildlife Smuggling: धर्मशाला में कमरा नंबर 205 में पड़ा छापा, बलरामपुर में हाथी के 3 जबड़ों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार