अंबिकापुर

बेटी से बलात्कार के आरोपी को भिजवाया जेल तो समाज देने लगा ताना, तनाव में उठा लिया खौफनाक कदम

Commits suicide: घर में बिना बताए सप्ताहभर से गायब था मृतक, मवेशी चरा रहे लोगों की पड़ी नजर तो मोबाइल पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरल, परिजनों ने की मृतक की पहचान
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2023, 6:20 PM IST
Commits sucide
Demo pic

कुसमी. Commits suicide: एक ग्रामीण पिछले 7 दिन से घर से लापता था। इसी बीच मवेशी चरा रहे कुछ लोगों ने जंगल में उसकी लाश फंदे पर लटकी देखी। उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया तो परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पीएम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि मृतक की बेटी से कुछ समय पहले उसके समाज के ही एक युवक ने बलात्कार किया था। इस पर उसने रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे जेल भेज दिया था। इस बात को लेकर समाज के लोग उससे नाराज थे। तनाव में आकर उसके द्वारा आत्महत्या करने की बात बताई जा रही है।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिला निवासी 43 वर्षीय एक ग्रामीण 14 दिसंबर की अलसुबह बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों उसकी खोजबीन शुरु की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा था।

इसी बीच मंगलवार की शाम को क्षेत्र के ही जंगल में मवेशी चरा रहे लोगों ने पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फांसी पर लटके देखा तो उनके होश उड़ गए। फिर उन्होंने गांव में आकर इस बात की जानकारी दी तो कुछ युवकों ने शव का फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव उतरवाकर पीएम पश्चात परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।


आत्महत्या के पीछे बताई जा रही ये वजह
गांव में यह चर्चा है कि एक-दो महीने पूर्व मृतक की नाबालिक बेटी के साथ एक युवक ने बलात्कार किया था। मृतक की रिपोर्ट पर आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया था। आरोपी मृतक के ही समाज का था। उसके जेल जाने से मृतक के ऊपर समाज के लोग काफी नाराज थे।

उनके द्वारा थाने की जगह गांव में ही मामले को सुलझाने का दबाव दिया गया था। इस घटनाक्रम के बाद मृतक मानसिक तनाव में था। इन्हीं सब कारणों से उसके द्वारा आत्महत्या करने की संभावना जताई जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत