अंबिकापुर

पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुन दौड़कर पहुंचा पति, भयावह नजारा देख लिपट गया, फिर दोनों का हुआ ये हाल

पड़ोसियों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया भर्ती, नाजुक हालत में चल रहा इलाज

less than 1 minute read
Women in hospital
Injured in hospital

अंबिकापुर. पत्नी ने खाना बनाने के लिए किचन में रखे स्टोव को जैसे ही जलाया, वह आग की चपेट में आ गई। वह खुद को बचाने चिल्लाने लगी तो पति दौड़कर वहां पहुंचा।

उसने पत्नी को बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी आग की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। इसकी जानकारी जब पड़ोसियों को हुई तो वे वहां पहुंचे और गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोनों का इलाज जारी है।


घटना जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिलफिली की है। अफसाना बेगम उम्र 28 वर्ष गुरुवार की सुबह खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। महिला ने जैसे ही स्टोव जलाया, वह आग की चपेट में आ गई।

परिजन जब तक उसे बचा पाते वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। इधर महिला की चीख सुनते ही उसका पति शराफत खान भागते रसोई की ओर दौड़ा। पत्नी को जलता देख उसके होश उड़ गये। पत्नी को बचाने के चक्कर में पति भी बुरी तरह झुलस गया।


पड़ोसियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
पड़ोसियों को जैसे ही मामले की जानकारी लगी, वे मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां पति-पत्नी का इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Published on:
12 Oct 2018 07:34 pm
Also Read
View All
Crime Against Women: पत्नी के हाथ-पैर बांधकर किया मुंडन, बेटे से सिर पर कराया पेशाब, एफआईआर के 5 दिन बाद टूटी पुलिस की नींद

Couple Brutally Beaten: आधी रात दंपती को देखकर ग्रामीण बोले- तुम दोनों यहां चोरी करने आए हो? फिर बेदम पीटा, पति की मौत

BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा