अंबिकापुर

हाथ में काटने जैसा महसूस हुआ तो पति को जगाया, लाइट जलाई तो दोनों रह गए सन्न फिर पत्नी की हो गई मौत

आधी रात को कमरे में सो रही पत्नी के साथ हुई घटना, आनन-फानन में ले जाया गया अस्पताल लेकिन नहीं बच पाई जान
2 min read
Dead body of women
Dead body

अंबिकापुर. पति-पत्नी कमरे में सो रहे थे। आधी रात को पत्नी को हाथ में कुछ काटने का एहसास हुआ तो उसने पति को जगाया। इसके बाद पति ने कमरे की लाइट जलाई तो बिस्तर के पास जहरीला सांप लेटा था। यह देख दोनों के होश उड़ गए। इसके बाद पति तत्काल पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा।

यहां से रेफर किए जाने के बाद अंबिकापुर के निजी अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी की मौत से पति जहां सदमे में है वहीं बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।


जशपुर जिले के ग्राम डूमरपानी निवासी ममता एक्का 38 ने शुक्रवार की रात पति गंगा एक्का व बच्चों के साथ खाना खाया और सोने चली गई। वह अपने कमरे में पति के साथ जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थी। रात करीब 3 बजे उसे ऐसा महसूस हुआ कि हाथ में कीड़े ने काट लिया है।

इसके बाद वह उठ गई और पति को जगाया। उसने पति से कहा कि उसके हाथ में किसी चीज ने काट लिया है। जब पति ने कमरे की लाइट जलाई तो वहां का नजारा देखकर दोनों के होश उड़ गये। कमरे में बिस्तर के बगल में ही जहरीला सांप लेटा हुआ था। जब पति ने पत्नी के हाथ पर निशान देखा तो पता चला कि सांप ने उसे डस लिया है।

इसके बाद वह पत्नी को लेकर तत्काल जशपुर अस्पताल पहुंचा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद महिला को परिजनों द्वारा अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान शनिवार की रात उसकी मौत हो गई।


पसर गया मातम
महिला की मौत की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और रविवार को पीएम पश्चात शव उसके परिजन को सौंप दिया। पत्नी की मौत से पति जहां सदमे में है वहीं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गौरतलब है कि जशपुर जिले में हर साल सर्पदंश से दर्जनों लोगों की जान चली जाती है। सर्पदंश की अधिकांश घटनाएं जमीन पर सोने के दौरान होती हैं।

Published on:
27 Aug 2018 05:04 pm
Also Read
View All
MBBS Admission: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 96 तो मनेंद्रगढ़ में 41 एमबीबीएस स्टूडेंट ने लिया दाखिला, सामुदायिक भवन में शुरु होंगीं कक्षाएं

Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

Ambikapur Snake Bite: सुबह 4 बजे महिला ने कहा- पीठ में कुछ काट लिया है, पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर पर लेटा था करैत, हुई मौत

Toll Plaza Dispute: टोल प्लाजा मारपीट मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- मैं उस समय विश्राम कर रही थी, स्टाफ का आचरण अनुचित

Ambikapur News: 12 वर्षीय बालिका का दोबारा हुआ पीएम, परिजन ने IG से कहा- गलत काम करने के बाद की गई हत्या