अंबिकापुर

7 दिन बाद मिली थी महिला की लाश, पति ही निकला कातिल, इस वजह से की थी हत्या

Wife murder: महिला की लाश (Woman dead body) मिलने के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, शक के आधार पर पति से की कड़ाई से पूछताछ, पिटाई (Beaten) करने के बाद गला दबाकर ले ली थी जान
2 min read
Wife murder
wife murder accused arrested

उदयपुर. उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बासेन की 35 वर्षीय महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में जोरन झरिया जंगल में मिला था। मृतका 7 दिन से लापता थी। हत्या के इस मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मृतका के पति को ही गिरफ्तार किया है।

आपसी विवाद के बाद आरोपी ने मृतका की पहले बेदम पिटाई की फिर उसका गला दबाकर हत्या (Wife murder) कर दी। आरोपी ने खुद ही थाने में पत्नी की लाश मिलने की सूचना दी थी।


सरगुजा जिले के उदयपुर पुलिस ने बताया कि बासेन निवासी राम सिंह ने थाने में बताया था कि वह 5 जुलाई को पत्नी 35 वर्षीय बीजो बाई के साथ ग्राम खुटखोरी नदी किनारे मछली मारने गया था। 2 दिनों तक अस्थाई झोपड़ी बनाकर मछली मारने का काम पति-पत्नी ने एक साथ किया।

8 जुलाई की रात को बीजो बाई बिना बताए वहां से कहीं चली गई थी। 16 जुलाई को खोजबीन के दौरान परोगिया जंगल जोरन झरिया नाला के पास बीजो बाई का शव सड़ी-गली अवस्था में पाया गया था।

पुलिस ने बताया कि मृतका की शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर धारा 302 के तहत अपराध दर्ज करते हुए शक के आधार पर जब पति राम सिंह को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने पत्नी की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया।


घर जाने की कर रही थी जिद
आरोपी ने बताया कि 8 जुलाई को मृतका घर जाने की जिद कर रही थी, इस पर उसने अगले दिन जाने की बात कही। इस बात पर मृतका गाली-गलौज कर झगड़ा करने लगी। इसी दौरान आवेश में आकर आरोपी राम सिंह ने मृतका की हाथ-मुक्के से बेदम पिटाई कर दी, फिर गला दबाकर उसकी हत्या (Woman murder)कर दी थी।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्यवाही में थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा, एएसआई अजीत मिश्रा, राजेंद्र प्रताप सिंह, आरक्षक सिकंदर आलम, आनंद प्रकाश व रामेश्वर प्रसाद सक्रिय रहे।

Updated on:
18 Jul 2021 09:43 pm
Published on:
18 Jul 2021 09:43 pm
Also Read
View All
Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ

Surguja Double Murder Case: माता-पिता की हत्या कर बोरे में बांध दी थी लाश, कमरे में ताला मारकर फरार बेटा गिरफ्तार, बताया- क्यों मारा

Stabbing in Ambikapur: उधार के 70 रुपए मांगने पर पिता-पुत्र ने 2 युवकों पर किया चाकू से हमला, लगाने पड़े 61 टांके

Surguja Kavad Yatra: कैलाश गुफा के लिए निकले 600 से अधिक कांवरिए, 120 किमी की करेंगे पदयात्रा, संत गहिरा गुरु के हैं उपासक