अंबिकापुर

पत्नी को घर पर अकेला छोड़ पति आया था शहर, लौटा तो पत्नी सिसकती हुई बोली- वन विभाग के ड्राइवर ने किया दुष्कर्म

Wife raped: पति घर पहुंचा तो पत्नी ने बताई पूरी बात, फिर पति के साथ महिला थाने में ड्राइवर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Sep 2019, 8:15 PM IST
पत्नी को घर पर अकेला छोड़ पति आया था शहर, लौटा तो पत्नी सिसकती हुई बोली- वन विभाग के ड्राइवर ने किया दुष्कर्म
Demo pic

अंबिकापुर. 23 वर्षीय महिला का पति शनिवार की शाम शहर में आया था। इसी बीच उसे अकेला देख एक युवक घर में घुस आया और उसके साथ बलात्कार (Rape) किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। कुछ देर बाद पति जब घर लौटा तो पत्नी ने रोते हुए अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात बताई।

इसके बाद पति के साथ वह महिला थाने पहुंची और नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरु कर दी है। आरोपी वन विभाग में ड्राइवर है। (Chhattisgarh rape)


शहर से लगे गंगापुर निवासी 23 वर्षीय महिला अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती है। शनिवार की शाम पति सब्जी खरीदने शहर आया था। इस दौरान पत्नी घर पर अकेली थी। इसी बीच भट्ठी रोड निवासी राकेश यादव 35 वर्ष घर में घुस आया और महिला का मुंह दबाकर बलात्कार (Wife raped) किया।

दुष्कर्म के बाद वह वहां से फरार हो गया। इधर महिला का पति थोड़ी देर बाद जब घर लौटा तो पत्नी ने पूरी बात बताई। फिर वह पति के साथ महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपी वन विभाग में ड्राइवर के पद पर पदस्थ है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in Ambikapur

Updated on:
15 Sep 2019, 8:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी