अंबिकापुर

रात में घर लौटी पत्नी से पति ने पूछा ये सवाल, फिर जो हुआ उससे पसर गया मातम

पति घर पर कर रहा था पत्नी का इंतजार, लौटते ही सवाल किया तो आगबबुला हो गई थी पत्नी, अस्पताल में तोड़ा दम

2 min read
Dead body

अंबिकापुर. दो दिन पूर्व पति काम करने के बाद देर शाम घर लौटा था। इस दौरान पत्नी घर पर नहीं थी। रात को जब पत्नी घर लौटी तो उसने पूछा कि वह इतनी देर तक कहां थी। पति के इस सवाल से वह भड़क उठी। फिर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसी बीच पत्नी ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। पति द्वारा तत्काल उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

यहां से रेफर किए जाने के पश्चात मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में इलाज चल रहा था। इसी दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है। इधर अचानक हुई इस घटना से घर व गांव में मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें

गर्मी की छुट्टी में नानी के घर घूमने आए थे बच्चे, यहां हुआ ऐसा हादसा कि सभी को रुला दिया


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थानांतर्गत ग्राम रेवतपुर निवासी 40 वर्षीय कंवल साय गोंड़ सोमवार को खेत में काम करने गया था। वह शाम ७ बजे घर वापस आया थो उसकी पत्नी 35 वर्षीय सुमेत बाई घर में नहीं थी और खाना नहीं बना था। इसके बाद वह पत्नी का इंतजार करने लगा।

कुछ देर बाद जब उसकी पत्नी वापस आई तो उसने पूछा कि इतनी रात तक कहां थी और अब तक खाना क्यों नहीं बनाई हो। पति की यह बात सुनते ही वह भड़क उठी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद बढऩे पर गुस्साई पत्नी कमरे में घुसी और वहां रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। कीटनाशक के असर से उसे उल्टियां होने लगीं।

जब उसकी तबीयत बिगडऩे लगी तो पति उसे लेकर गांव के ही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद उसे रात में ही एंबुलेंस से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।

यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। थोड़ी कहासुनी में हुई इस घटना से घर में मातम पसर गया है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा व पीएम पश्चात मंगलवार को उसका शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें

CBSE Surjuga Topper: 10वीं में श्रुति ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ सरगुजा में किया टॉप, अंशु, अदिति और राहुल भी अव्वल
Published on:
30 May 2018 05:59 pm
Also Read
View All
Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Fraud with mother: बलात्कार के केस में जेल में बंद था बेटा, 2 युवकों ने उसकी मां से कहा- हम छुड़वा देंगे, फिर ले लिए 50 हजार, अब…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Incident: मना करने के बाद भी पति जा रहा था बारात, गुस्से में पत्नी ने पी लिया जहर, बेटे को भी पिलाया, मासूम की मौत

Abuse to Nigam workers: Video: रिंग बांध तालाब से पाटी गई मिट्टी हटा रहे थे निगमकर्मी, कब्जाधारियों ने गाली देते हुए कहा- अधिकारी को बुलाओ, डंडा लेकर आओ