अंबिकापुर

पत्नी ने हाथ पर लिखा ‘मैं बहुत परेशान थी’ और कर ली आत्महत्या, पति इस वजह से दूसरी शादी की दे रहा था धमकी

Wife suicide: महिला के माता-पिता ने दामाद पर प्रताडि़त करने का लगाया था आरोप, जांच पश्चात पुलिस (Police) ने आरोपी पति को गिरफ्तार (Husband arrested) कर भेजा जेल
2 min read
पत्नी ने हाथ पर लिखा ‘मैं बहुत परेशान थी’ और कर ली आत्महत्या, पति इस वजह से दूसरी शादी की दे रहा था धमकी
Husband arrested

अंबिकापुर. पति की प्रताडऩा से तंग आकर एक महिला ने कुछ दिन पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या (Commits suicide) कर ली थी। आत्महत्या से पूर्व उसने अपने हाथ पर पेन से ‘मैं बहुत परेशान थी’ लिखा था।

इधर महिला के परिजनों ने दामाद पर बच्चा न होने को लेकर लगातार प्रताडि़त करते हुए दूसरी शादी की धमकी देने का आरोप लगाया था। जांच पश्चात पुलिस ने आत्महत्या (Suicide) के लिए प्रेरित करने के मामले में पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंशीपुर, बाबापारा निवासी सुमन गिरी पति कुंवर गिरी ने कुछ दिन पूर्व घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Wife suicide) कर ली थी। पुलिस ने शव का पंचनामा किया तो पता चला कि महिला ने अपने हाथ में ‘मैं बहुत परेशान थी’ लिखा है।

इधर महिला के मायके पक्ष वालों ने पति पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था। मायके पक्ष वालों का कहना था कि उनकी बेटी (मृतिका) ने उन्हें प्रताडि़त करने की बात बताई थी। पति द्वारा उसे दूसरी शादी करने की धमकी दी जाती थी। इस मामले में पुलिस ने जांच पश्चात धारा 306 के तहत पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


बच्चा नहीं होने पर दे रहा था धमकी
मायके पक्ष के अनुसार आरोपी पति द्वारा उनकी बेटी से यह कहा जा रहा था कि शादी के इतने दिनों बाद भी उसके बच्चे नहीं हो रहे हैं। इस बात के लिए पति उसे ही जिम्मेदार बता रहा था। वहीं वह दूसरी शादी की धमकी दे रहा था। इससे परेशान होकर ही उसने आत्महत्या (Commits suicide) की है।

Published on:
30 Oct 2020 03:41 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Healthcare Failure: एंबुलेंस नहीं तो खाट पर, 21वीं सदी में भी छत्तीसगढ़ का दर्द! घायल युवक को लादकर 1 किमी चले ग्रामीण

‘मां की गाली लिखो’… अंबिकापुर के स्कूल में शर्मनाक हरकत! छात्र की कॉपी से उठे बड़े सवाल, शिक्षिका सस्पेंड

Surguja News: रोते-रोते छात्राएं बोलीं- दाल में निकलते हैं कीड़े, प्रताडि़त करती है हॉस्टल अधीक्षिका, कलेक्टर से मिलने निकलीं पैदल

Wasseypur Gangster: वासेपुर गैंगस्टर शब्बीर आलम, उसके बेटे समेत 9 के खिलाफ एफआईआर, व्यवसायी को हत्या की दी थी धमकी

Birla Open Mind School अंबिकापुर की शिक्षिका ने 8वीं के छात्र से 200 बार लिखवाई गाली, कहा- पैरेंट्स के सिग्नेचर कराकर लाना