अंबिकापुर

पत्नी बनाऊंगा कहकर 4 महीने तक मिटाया हवस, धोखा दिया तो किशोरी ने सिखाया ये सबक

किराए के मकान में रहता था युवक, शादी करने की बात कहकर अपने साथ रखा 4 महीने तक, अब शादी से कर रहा था इनकार

2 min read
Rape

अंबिकापुर. एक युवक ने 17 वर्षीय किशोरी को पहले तो अपने पे्रम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने कहा कि वह उसे अपनी पत्नी बनाएगा। यह सुनते ही किशोरी उसके झांसे में आ गई। फिर युवक उसे अपने किराए के मकान में ले जाकर साथ रखने लगा। यहां 4 महीने तक उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी जब शादी की बात करती तो वह टालने लगा। एक दिन उसने शादी की बात से साफ इनकार कर दिया। इससे किशोरी ने उसे सबक सिखाने का मन बना लिया। उसने तत्काल मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें

कठुआ और उन्नाव में दुष्कर्म इन महिलाओं ने भाजपा पर निकाली भड़ास, मनाया काला दिवस


अंबिकापुर के सुभाषनगर स्थित किराए के मकान में अविनाश मंडल पिता रंजीत मंडल २६ वर्ष रहता था। उसका परिचय बिशुनपुर के गोरसीडबरा निवासी 17 वर्षीय किशोरी से 6 महीने पूर्व हुआ था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और एक-दूसरे से मोबाइल पर बात करने लगे। इसी बीच युवक ने किशोरी के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया।

इसे किशोरी उसके झांसे में आ गई और हामी भर दी। 4 महीने पूर्व युवक ने किशोरी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। उसने कहा कि वह उसे अपनी पत्नी बनाना चाहता है। जब किशोरी ने उसकी बात मान ली तो वह उसे अपने किराए के मकान में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक उसे 4 महीने तक अपने साथ रखा और दुष्कर्म करता रहा।

इस बीच किशोरी ने उससे शादी करने की बात कही तो युवक आज-कल पर बात टालने लगा। दुष्कर्म से तंग आ चुकी किशोरी बार-बार उसे शादी के लिए कहती। इस पर युवक ने एक दिन शादी करने से साफ मना कर दिया। इसके बाद किशोरी ने उसे सबक सिखाने का मन बना लिया।

वह तत्काल गांधीनगर थाने पहुंची और युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 376 (2)(ढ), 506 व पास्को एक्ट की धारा 4,5 व 6 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

Breaking News : CMHO ऑफिस के सामने RTI कार्यकर्ता ने कराया मुंडन, मारकर फेंकने की मिली धमकी
Published on:
17 Apr 2018 08:37 pm
Also Read
View All