अंबिकापुर

Woman beaten with shoes: महिला थाना के सामने दामाद ने बाल पकडक़र सास को जमीन पर पटका, फिर जूते से की पिटाई

Woman beaten with shoes: बेटी से मारपीट के मामले में थाने में दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट, पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराने बुलाया था थाना, महिला अपनी बेटी को लेकर गई थी थाना
less than 1 minute read
Woman beaten with shoes: महिला थाना के सामने दामाद ने बाल पकडक़र सास को जमीन पर पटका, फिर जूते से की पिटाई
Mahila thana Ambikapur

अंबिकापुर. महिला थाना के सामने 26 अपै्रल को एक युवक ने सास की बेदम पिटाई कर दी। महिला अपनी बेटी व दामाद का काउंसलिंग कराने गई थी। काउंसलिंग के बाद दामाद ने सास से अचानक गाली-गलौज शुरु कर दी और बाल पकडक़र उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद जूते से उसकी पिटाई (Woman beaten with shoes) शुरु कर दी। साथ रहीं अन्य बेटियों ने उसे बचाया। पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांधीनगर थाना क्षेत्र के फुंदुरडिहारी निवासी शैलेन्द्र यादव पति रामनिवास यादव ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसकी छोटी बेटी तान्या लवली की शादी एक वर्ष पूर्व बीजपुर सोनभद्र निवासी शैलेष यादव से हुई थी। विवाह के बाद दहेज कम लाने की बात को लेकर दामाद मारपीट (Woman beaten with shoes) व गाली गलौज करता था।

बेटी तान्या लवली ने महिला थाने में शिकायत (Woman beaten with shoes) दर्ज कराई थी। महिला थाना पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को 26 अपै्रल को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। प्रार्थिया अपनी बेटी के साथ महिला थाना गई थी।

Woman beaten with shoes: काउंसिलिंग के बाद की मारपीट

काउंसलिंग के बाद शाम 5 बजे थाने के बाहर जैसे ही प्रार्थिया निकली, दामाद गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। दामाद ने सास के बाल पकडक़र जमीन पर पटक दिया और जूते (Woman beaten with shoes) से मारने लगा। पीडि़ता की बेटियों ने बीच-बचाव किया। महिला ने मामले की रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है5

Updated on:
27 Apr 2025 09:24 pm
Published on:
27 Apr 2025 09:24 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से

Surguja News: महिला के शरीर पर लगाया गोबर का लेप, फिर एंबुलेंस से लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर बोले- इसकी तो मौत हो गई है

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

Bear Attack on Woman: मैनपाट में खुखड़ी बीन रही थी महिला, अचानक आ धमका भालू, चेहरे पर मारा पंजा, हुई बेहोश

Wildlife Smuggling: धर्मशाला में कमरा नंबर 205 में पड़ा छापा, बलरामपुर में हाथी के 3 जबड़ों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार