अंबिकापुर

सिरफिरे ने तब्बल से गर्दन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर की महिला की हत्या, बेटी की आवाज सुनकर निकले पिता पर भी हमला

Woman brutal murder: आरोपी द्वारा ताबड़तोड़ वार (Continuously attack) करने के दौरान महिला ने चिल्लाना शुुरु किया तो पिता बचाने निकला था बाहर, इसी बीच आरोपी ने उसकी भी गर्दन पर तब्बल से कर दिया वार, लहूलुहान हालत में घर के भीतर घुसकर बंद किया दरवाजा, बच गई जान
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2021, 11:15 PM IST
Murder
Woman brutal murder

अंबिकापुर. Woman brutal murder: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकना खुर्द में शुक्रवार की सुबह सिरफिरे युवक ने पड़ोस की एक महिला पर तब्बल से गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे महिला की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मृतका का पिता घर से बाहर निकला तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। गर्दन पर प्रहार किए जाने से वह जख्मी हालत में ही अपने घर का दरवाजा बंद कर जान बचा ली। गर्दन में चोट लगने की वजह से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तब्बल को बोरे में भरकर मौके से फरार हो गया। इधर घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुट गई है।


सरस्वती दास पति राजू दास उम्र 30 वर्ष कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बकना खुर्द की रहने वाली थी। शुक्रवार की सुबह ७.३० बजे गांव में एक व्यक्ति मुर्रा बेचने आया था। सरस्वती घर से बाहर निकल कर सड़क पर मुर्रा खरीद रही थी। तभी पड़ोस का रहने वाला चंदेश्वर पिता शिवबालक अपने घर से तब्बल लेकर आया और सरस्वती के ऊपर अचानक हमला कर दिया। ताबड़तोड़ हमला करने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं मुर्रा बेचने आया व्यक्ति घटना को देख कर वह वहां से किसी तरह जान बचाकर भागा। इधर चिल्लाने की आवाज सुनकर मृतका का पिता जयमंगल दास घर से बाहर निकल ही रहा था कि आरोपी की नजर उस पर पड़ गई। वह वहां से दौड़ते हुए जयमंगल को मारने उसके घर के पास पहुंचा। इसे देख जयमंगल अपना घर का दरवाजा बंद करने लगा।

तभी आरोपी ने उस पर तब्बल से वार कर दिया। तब्बल उसके गर्दन में लगने से वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर जांच की और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


पत्नी को मारपीट कर भगा दिया था
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी चंदेश्वर अपने घर में अकेले रहता है। कुछ दिन पूर्व उसने पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया है। वहीं शुक्रवार की सुबह वारदात को अंजाम देने के बाद वह तब्बल को बोरे में डाल कर गांव से फरार हो गया। ग्रामीणों को डर है कि वह कहीं किसी और को घटना को न अंजाम दे दे। वहीं पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।


आरोपी अक्सर करता था गाली-गलौज
स्थानीय ग्रामीणों व मृतका के परिजन का कहना है कि आरोपी अक्सर मृतका के घर वालों को गाली गलौज करता था। कारण पूछे जाने पर वह कुछ नहीं बताता था। कई बार आरोपी मृतका के घर में पत्थर भी मारता था। शुक्रवार की सुबह अचानक बिना किसी कारण के आरोपी ने मृतका पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत